गरम मसाला

संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का बीमारी से हुआ निधन

सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बता दें करीमा बेगम पिछले कुछ समय से बेहद बीमार चल रही थीं। सोशल मीडिया पर ए आर रहमान ने जैसे ही अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की उनके फैंस ने इसपर कमेंट कर करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके ही कहने पर वह संगीत की दुनिया में आए थे।

हिंदू परिवार में पैदा हुए एआर रहमान

एआर रहमान हिंदू परिवार में पैदा हुए। बचपन में उनका नाम दिलीप कुमार रखा गया। रहमान के पिता आर के शेखर का निधन तब हो गया था जब वो केवल 9 साल के थे। महज 11 साल की उम्र में रहमान अपने बचपन के दोस्त शिवमणि के साथ ‘रहमान बैंड रुट्स’ के लिए सिंथेसाइजर बजाने का काम करते थे। रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब 23 साल की उम्र में उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हो गई थी तो वे पूरे परिवार के साथ इस्लामिक धार्मिक स्थल गई। इसके बाद उनकी बहन ठीक हो गई। इस बात का हमारे परिवार पर इतना असर हुआ कि हमने धर्म बदलकर इस्लाम स्वीकार कर लिया।

साल 1991 में रहमान ने फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाना शुरू किया। फिल्मकार मणि रत्नम ने अपनी फिल्म ‘रोजा’ में उन्हें संगीत देने का मौका दिया। यह पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है जिसके गाने हिंदी में डब हुए और सुपरहिट हुए।रहमान पहले ऐसे एशियाई हैं जिन्हें एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के गाने के लिए विश्व का मशहूर ‘एकेडमी अवॉर्ड’, बाफ्टा अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। रहमान को भारत सरकार की तरफ से ‘पद्म श्री’ और पद्म भूषण’ से भी नवाजा जा चुका है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago