यात्रा

अगर बर्फ के मजे लेने हों तो आपको इस समय अपना बैग पैक कर केरल निकल जाना चाहिए

क्यों हैरान हो गए ना, हां सच में अगर आपको सर्दी और बर्फ के असली मजे लेने है तो इस समय आपको केरल जाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि सुबह सुबह ऐसी बातें क्यों तो पहले आप इन तस्वीरों को देख लो।

 

जी हां ये है कश्मीर या काठमांडू नहीं बल्कि केरल के मुन्नार की वादियां हैं, जहां इस समय तापमान माइनस 3 से 4 के बीच चल रहा है। यहां चारों तरफ बर्फ की सी चादर बिछ गई है जहां ना तो गाड़ियों का धुआं है और ना ही कोई घुटनों तक की बर्फ।

यहां चाय के बगानों में दूर दूर तक सफेद बर्फ की चादर देखी जा सकती है इतना ही नहीं कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई है जो कि अपने आप में एक अजूबा है। अमूमन केरल जैसे गर्म और नम इलाकों में बर्फबारी नहीं होती है।

वैसे तो मुन्नार दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक है और यहां 12 महीने ही पर्यटकों की भीड़ रहती है लेकिन क्रिसमस से लेकर अब तक यहां पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। यहां के होट्ल्स और लॉज खचाखच भरे पड़े हैं और लोग ज्यादा से ज्यादा समय यहां बिताकर सर्दियों के मजे लेना चाहते हैं।

मुन्नार के एक छोटे से गांव मीसापुलिमाला से उगता सूरज देखने के लिए रिकॉर्ड पर्यटक जमा हुए। इसके अलावा माटूपेट्टी, कोलूकुमलाई में भी पर्यटकों की बड़ी तादाद देखी गई है।

इस साल केरल में आई बाढ़ के कारण मुन्नार की ट्यूरिज्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ लेकिन इस मौसम में पर्यटकों की बाढ़ आने से इस जगह को फिर से नया जीवन मिल गया है और उन्हें भी जिनके लिए हम जैसे घुम्मकड़ लोग ही सबकुछ हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago