उछल कूद

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल-13 से बाहर, यह खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

19 सितंबर से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस को अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी खलेगी। व्यक्तिगत कारणों की वजह से 36 वर्षीय यह पेसर यूएई में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। 122 मैचों में 170 विकेट हासिल करने वाले लसिथ की कमी कप्तान रोहित शर्मा को खलेगी।

पिता की खराब तबीयत के कारण लिया फैसला

मीडिया की जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के इस दिग्गज खिलाड़ी के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। आगामी हफ्तों में उनकी सर्जरी भी हो सकती है। गत चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने मलिंगा की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को शामिल करने की घोषणा की। पैटिंसन इस हफ्ते के अंत में अबु धाबी में मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएंगे। मलिंगा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उन्होंने पिछले साल टीम को चौथी बार आईपीएल का खिताब दिलाने में मदद की थी।

आखिरी वन-डे साल भर पहले खेलने वाले इस खिलाड़ी की फिटनेस भी साथ नहीं दे रही, उन्हें घुटने की कई चोटों से जूझना पड़ा और वह श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जून और जुलाई में लगाए गए शिविर में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने पैटिंसन का स्वागत किया और मलिंगा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘जेम्स हमारे साथ फिट होने के लिए सही खिलाड़ी हैं और हमारे इस समय तेज गेंदबाजों के उपलब्ध विकल्पों में शामिल होंगे।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago