गरम मसाला

मुंबई कोर्ट ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ जांच के दिए आदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों बहनें ही देश हित और समाज से जुड़े मुद्दों पर बेझिझक अपनी आवाज बुलंद करती रहती हैं। ब्रांदा कोर्ट के बाद अब एक और मामले में मुंबई के ही अंधेरी कोर्ट ने कंगना और रंगोली दोनों बहनों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये हैं। कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को धर्म में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगा है।

सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच के आदेश

कंगना रनौ और रंगोली चंदेल दोनों पर ही आरोप है कि वे सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करती हैं। दोनों के ऊपर धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही आरोपों पर पुलिस की रिपोर्ट भी मांगी गई है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से अभिनेत्री कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी खींचतान चल रही हैं। कंगना अपना आक्रामक रुख मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर दिखा चुकी हैं। अभिनेत्री पालघर में साधुओं की लिंचिंग, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और बीएमसी द्वारा उनके दफ्तर में कथित अवैध निर्माण के तोड़फोड़ मामले में लगातार ट्वीट कर ठाकरे सरकार की भूमिका पर संदेह जताते हुए उसे घेरती हुई नजर आ चुकी है।

Read More: एक्ट्रेस नहीं एक ​निवेश बैंकर बनना चाहती थी परिणीति चोपड़ा

मुंबई पुलिस ने भी कंगना और रंगोली को भेजा था समन

बीते दिनों इसी मामले को लेकर मुंबई पुलिस की तरफ से अभिनेत्री कंगना रनौत और रंगोली को एक समन भी भेजा गया था। लेकिन घर के कुछ कार्यक्रमों में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया, जिसके कारण उनके ऊपर ये कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि कंगना रनौत और उनकी बहन मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होने की वजह अपने भाई की शादी को बताया था। रंगोली और कंगना ने अपने वकील के जरिए ये मैसेज पहुंचाया था। उन्होंने कहा था कि उनके भाई की शादी है और उनके घर में फंक्शन चल रहे हैं, जिसकी वजह से वो फिलहाल मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago