कारोबार

ईपीएफओ से जून में 12.83 लाख ग्राहक जुड़े, पहली बार 8 लाख से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ का हाल में प्रोविजनल पेरोल डाटा जारी किया गया। इसमें संगठन से जून महीने में जुड़े नए ग्राहकों का लेखा-जोखा दिया गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इसको लेकर कहा कि ईपीएफओ का यह डाटा जून 2021 के दौरान 12.83 लाख शुद्ध पेरोल परिवर्धन के बढ़ते रुख की ओर संकेत करता है। केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि महीने-दर-महीने डाटा के विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल मई के मुकाबले जून महीने में ईपीएफओ के शुद्ध ग्राहकों में 5.09 लाख का अतिरिक्त इजाफा दर्ज किया गया है।

जून में नई महिला ग्राहकों की कुल संख्या 2.56 लाख रही

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आगे बताया कि जून में जोड़े गए कुल 12.83 लाख शुद्ध ग्राहकों में से करीब 8.11 लाख पहली बार ईपीएफ योजना की सामाजिक सुरक्षा कवरेज के तहत आए हैं। मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान करीब 4.73 लाख ग्राहक ईपीएफओ के तहत आने वाले संस्थानों में नौकरी बदलकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से बाहर निकल गए थे, लेकिन ये फिर ईपीएफओ में शामिल हो गए। वहीं, संगठन द्वारा जारी डाटा के लिंग-वार विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई कि जून में नई महिला ग्राहकों की कुल संख्या 2.56 लाख रही, जो मई 2021 के मुकाबले लगभग 79 हजार अधिक है।

Read Also: जायडस कैडिला की ‘जायकोव-डी’ को दूसरी स्वदेशी वैक्सीन के तौर पर मिली मंजूरी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago