क्रिकेट

ऐसा रिकॉर्ड कोई भी गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा जो सिराज ने बनाया!

भारत-आॅस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वनडे डेब्यू करने वाले हैदराबादी पेसर मोहम्मद सिराज ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना डाला। दरअसल सिराज ने अपने डेब्यू मैच में 10 ओवरों में 76 रन दे डाले और वो सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले डेब्यूटेंट की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ पहुंचे हैं। सिराज को इस मैच में विकेट तक नहीं मिला और आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उन्हें जमकर लूटा। सिराज से पहले कर्षण घावरी के नाम 11 ओवरों में 85 रन देने का रिकॉर्ड है। 1975 में खेले गए उस मैच में 60 ओवरो का खेल हुआ था और एक बॉलर 11 ओवर फैंक सकता था।

टी-20 डेब्यू मैच में भी यही रिकॉर्ड बनाया

सिराज ने पिछले साल ही टी 20 में अपना डेब्यू किया था जहां उन्होनें अपने 4 ओवरों में 53 रन दे डाले और टी 20 डेब्यू में सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सिराज से पहले जोगिंदर शर्मा नंबर 1 स्थान पर है जिन्होनें 2007 के टी 20 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन दे डाले थे और वो उनका डेब्यू मैच था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago