हलचल

आकाश विजयवर्गीय के बैट कांड पर अब मोदी का मास्टर स्ट्रोक

कुछ दिनों पहले कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक निगम अधिकारी की बैट से पिटाई कर रहे थे। आकाश की इस गुंडागर्दी ने एक अलग बहस छेड़ दी थी। हद तब थी जब आकाश और उनके पिता इसे गलत नहीं मान रहे थे। आकाश ने अपनी हरकत को जायज़ ठहराया था और कहा था, ‘पहले आवेदन, फिर निवेदन और फिर दे दना दन’।

आकाश और उनके पिता कैलाश भले ही इस मामले पर बेवजह के तर्क देकर खुद को इससे बचाना चाह रहे हों लेकिन अब दोनों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आगे झुकना पड़ेगा। हम बात कर हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की। जब इस केस में इतना हंगामा हुआ तो मोदी के पास भी यह बात पहुंची और उन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर किया। मोदी ने हाल ही इस पर साफ कहा, ‘किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहने का हक नहीं है। सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए।’

जाहिर है जब मोदी ने यह बात कही है तो आकाश और उनके पिता कैलाश यह समझ गए होेंगे कि उन्होंने किस तरह पार्टी की किरकिरी की है। साथ ही मोदी के यह सख्त शब्द उन सभी गुंडे नेताओं के लिए भी चेतावनी है जो सीट पर बैठने के बाद खुद को खुदा समझने लगते हैं।

गौरतलब है कि मारपीट के मामले में शनिवार को आकाश विजयवर्गीय को भोपाल की विशेष अदालत से जमानत मिली थी। इसके बाद वह रविवार को इंदौर जेल से रिहा हो गए थे। इस दौरान आकाश ने कहा था, ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर न दे। अब गांधीजी के दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करूंगा।’

kailash and aakash

ये हुआ था 26 जून को

26 जून को निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस टीम के साथ जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आकाश वहां आए और टीम को बगैर कार्रवाई के लिए जाने के लिए कहा। लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी, इस पर आकाश ने बैट से अधिकारी की पिटाई कर दी थी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago