हलचल

टोल फ्री नहीं हुआ तो विधायकजी हुए नाराज, गाड़ी टोल पर ही खड़ी करके चल दिए

नेताजी हैं ऐसे कैसे फ्री नहीं होगा…बस, इसी टशन के कारण एक नेताजी ने टोल पर लम्बे समय तक सभी को परेशान कर दिया, इतना ही नहीं टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया। हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश की एक घटना की, जहां एक एमएलए ने टोल फीस दिए बगैर जाने से रोकने पर टोल प्लाजा पर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।

देंदुलुरु के विधायक चिंतामणिनि प्रभाकर जब एक टोल से गुजर रहे थे तो उन्होंने बिना टोल फीस दिए गाड़ी को आगे ले जाने को कहा। लेकिन टोल के कर्मचारियों ने गेट खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक ने अपनी गाड़ी टोल प्लाजा पर ही लगा दी। यही नहीं उन्होंने टोल गेट पर मौजूद कर्मचारियों के खिलाफ मंगलागिरि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मंगलागिरी ग्रामीण के इंस्पेक्टर एल वीरा नाईक का कहना है कि मंगलवार सुबह विधायक चिंतामणिनि गुंटूर की ओर जा रहे थे। उनकी कार पर ना तो नंबर प्लेट थी ना ही सरकार की ओर से जारी ऑफिशल एमएलए स्टिकर इस पर लगा हुआ था। जब उनकी कार खाजा टोल गेट पर पहुंची तो ड्राइवर ने वीआईपी और वीवीआईपी की फ्री लेन से निकलने की कोशिश की।

टोल के फ्री पास लेन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विधायक के ड्राइवर को ऐसा करने से रोका और उन्हें पेड लेन के जरिए टोल पार करने के निर्देश दिए। टोल कर्मियों के बर्ताव से बिफरे विधायक प्रभाकर अपनी कार से उतर गए और कहासुनी होने लगी। कुछ मिनटों तक चले वाद-विवाद के बाद प्रभाकर ने अपनी कार टोल पर ही छोड़ दी और अपने परिवार के साथ एक आरटीसी (सड़क परिवहन निगम) बस पर सवार होकर आगे के लिए रवाना हुए।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago