गरम मसाला

26 साल छोटी लड़की से शादी कर विवादों में घिरा था ये सुपरमॉडल…

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर मिलिंद सोमन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों के बाजार में छाए हुए है। पर्सनल लाइफ में मिलिंद ने पिछले साल अपने से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाई है जिसके बाद ये कपल अक्सर खबरों में बना रहता है। बता दें कि मिलिंद 4 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर, 1965 को स्कॉटलेंड में हुआ था। मिलिंद के पिता प्रभाकर सोमन पेशे से वैज्ञानिक है जबकि उनकी मां ऊषा सोमन अध्यापिका हैं। मिलिंद सोमन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के अंटोनियो दे सिल्वा स्कूल से हुई है। कॉलेज की पढ़ाई के लिए उन्होंने साबो सिद्दकी कॉलेज का रुख किया। आपको जानकर हैरानी होगी मगर मिलिंद एक अच्छे रेसर भी हैं। मिलिंद ने 30 दिन में 1500 किमी दौड़कर लिम्का रिकॉर्ड कायम किया है।

कॅरियर की शुरुआत

मिलिंद ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। मॉडलिंग की दुनिया में मिलिंद आज भी युवा पीढ़ी की प्रेरणा है। मॉडलिंग के दिनों में ही वे पहली बार अलीशा चिनॉय के एलबम मेड इन इंडिया में देखे गए। एक्टिंग की दुनिया में मिलिंद ने साल 1998 में आए छोटे पर्दे के धारावाहिक कैप्टेन व्योम से डेब्यू किया। उस दौर में यह धारावाहिक काफी लोकप्रिय हुआ। बॉलीवुड में मिलिंद ने साल 2000 में आई फिल्म 16 दिसंबर से डेब्यू किया। इसके बाद मिलिंद अशोका, अग्नि, प्यार का सुपर हिट फॉर्मूला जैसी फिल्में की।

पर्सनल लाइफ

मिलिंद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चाओं में रहे। निजी जिंदगी पर नजर डालें तो मिलिंद ने दो शादिया की है। पहली शादी माइलिन जैम्पानोई से साल 2006 में की थी। हालांकि यह शादी कुछ ही साल टिकी उसके बाद दोनों अलग हो गए। मिलिंद ने दूसरी शादी साल 2018 में गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से की। अंकिता और मिलिंद में करीब 26 साल का अंतराल है। इस शादी को लेकर दोनों की जमकर आलोचना भी की गई।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago