हलचल

कोलकाता में अब पानी के अंदर दौड़ेगी मेट्रो, वेलेंटाइन डे पर सफर शुरू

कोलकाता में पानी के अंदर दौड़ने वाली मेट्रो का शुभारंभ हो गया है और 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन से आम जनता को इसमें प्रवेश दिया गया है। पानी में दौड़ने वाली देश की यह पहली मेट्रो होगी जिसमें लोग रोमांचक यात्रा का अनुभव ले पाएंगे। किस तरह इसका हुआ निर्माण और कैसे होगी यात्रा, जानिये इस बारे में विस्तार से-

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

कोलकाता मेट्रो रेल सेवा भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन रहती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देश की पहली इस अंडर ग्राउंड मेट्रो रेल सेवा का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरीडोर के इस पहले चरण को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू की जन्मतिथि के मौके पर उन्हें समर्पित किया जाता है।

Read More: पांच बार कोलकाता के मेयर रहे थे यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त

हुगली नदी के अंदर चलेगी

लगभग 16 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में कोलकाता में यह मेट्रो हुगली नदी के अंदर चलेगी और कोलकाता को हावड़ा से जोड़ेगी। इसमें रोज करीब 10 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। इसके लिए अप व डाउन लाइन के लिए दो सुरंगे भी बनाई गई हैं। पहले चरण में ट्रेन साल्ट लेक सेक्टर पांच से साल्ट लेक स्टेडियम तक ही दौड़ेगी।

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार, मजबूत सुरक्षा कवच

नदी के अंदर सुरंग में चलने वाली इस मेट्रो की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे है। पानी के अंदर होने की वजह से इसकी सुरक्षा के लिए भी कडे प्रबंध किए गए हैं। टनल को पानी के रिसाव से बचाने के लिए 3 स्तर के सुरक्षा कवच का उपयोग किया गया है। टनल की मोटाई लगभग 250 मिलीमीटर है।

कोलकाता में 1984 में शुरू हुई थी

भारत में सबसे पहली मेट्रो सेवा कोलकाता में ही 1984 में शुरू हुई थी और एक बार दुबारा कोलकाता में सन 2020 में पानी के अंदर मेट्रो चलने का इतिहास बन गया है। इसके अलावा खास बात यह है कि इसमें देश का सबसे सस्ता मेट्रो सफर होगा। इसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया सिर्फ 5 रुपये ही होगा। इसमें कई तरह की सुविधाएं भी होंगी।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago