अन्य

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का 72 साल की उम्र में निधन

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे मास्टर मेघवाल इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘मंत्रिमंडलीय सहयोगी मास्टर भंवर लाल के निधन का गहरा दुख है। हम 1980 से साथ थे।’

पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है। राज्य सरकार ने मंत्री मेघवाल के निधन पर मंगलवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रस्तावित ‘निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला’ स्थगित कर दी है। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाग लेने वाले थे।

कई महीनों से बीमार चल रहे थे मंत्री मेघवाल

मास्टर भंवर लाल मेघवाल ने पहली बार वर्ष 1980 में चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद वह 4 बार और विधानसभा चुनाव जीते। वर्ष 2018 में उन्होंने इस सीट से पांचवीं बार चुनाव जीता था। इसके बाद उन्हें गहलोत सरकार में मंत्री बनाया गया। हालांकि, वे इससे पहले भी वर्ष 2009 से 2013 तक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में ही शिक्षा मंत्री रह चुके थे। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद से मेघवाल बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी बेटी बनारसी देवी का ह्रदयाघात से निधन हो गया था।

Read More: 11 राज्यों की 58 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 41 पर जीत दर्ज की

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मेघवाल ने अपना जीवन जनसेवा और कांग्रेस की विचाधारा को धरातल पर मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया था।
उन्होंने ट्वीट किया ‘मास्टर भंवरलाल मेघवाल जी के देहांत की खबर दुखद है। वह चार दशकों से जनसेवा को समर्पित रहे और कांग्रेस विचारधारा को धरातल पर मजबूत करने का काम करते रहे। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago