हॉलीवुड

मार्वल ने जारी किया ‘कैप्टन मार्वल’ का नया पोस्टर, नया ट्रेलर जल्द

मार्वल ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपकमिंग फिल्म कैप्टन मार्वल का एक पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा।
मार्वल की फिल्मों के फैंस, जो बेसब्री से एवेंजर्स 4 के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह पोस्टर और ट्रेलर विजुअल ट्रीट की तरह होगा। पोस्टर में एक्ट्रेस ब्रा लार्सन कैप्टन मार्वल के कॉस्ट्यूम में दिखाई दे रही हैं, उनके हाथों और बालों में पॉवर वेव्स दौड़ती दिख रही है।
मार्वल्स की थ्योरीज के मुताबिक कैप्टन मार्वल सभी सूपरहीरोज में से सबसे ज्यादा ताकतवर है। और एवेंजर्स 4 में कैप्टन मार्वल का कैरेक्टर ही थैनोस को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुछ यूं है फिल्म की कहानी

फिल्म वायुसेना की एक फाइटर पायलट कैरोल डेनवर्स के कैरेक्टर पर आधारित है। कैरोल धरती के दो एलियन ग्रहों के बीच चल रहे एक इंटरगैलेक्टिक संघर्ष में फंस जाने के कारण घटी कुछ घटनाओं के बाद कैप्टन मार्वल बन जाती है।

फिल्म में कैरोल धरती पर आती है, और उसे महसूस होता है कि वो पहले भी यहां आ चुकी है। कमजोर हो चुकी यादों से अपने पास्ट और प्रजेंट के बीच झूलती कैरोल की मुलाकात निक फरी (सैम्युअल एल जैक्सन) से होती है। फिल्म में निक कैरोल को उसका पिछले जीवन के रहस्यों को सुलझाने में मदद करेगा।

एक्ट्रेस ब्रा लार्सन इस फिल्म में कैप्टैन मार्वल का किरदार निभा रही हैं। एना बोडन और रयान फ्लेक डायरेक्टेड इस फिल्म में सैम्युअल एल जैक्सन, बैन मेंडलसन, ली पेस, लशाना लिंच, क्लार्क ग्रेग और जूड लॉ भी खास किरदारों में नज़र आएंगे।

फिल्म का पहला ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज हुआ था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago