गरम मसाला

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाला, मास्क के पीछे का DJ मार्शमेलो है कौन?

दुनियाभर में अपने म्यूजिक का जादू बिखेरने वाला डीजे मार्शमेलो पिछले कुछ दिनों से इंडिया में परफॉर्म कर रहे हैं और अपने अंदाज से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किए हुए हैं। हाल ही उन्होेंने अपने एक शो के शुरू होने से पहले पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इवेंट शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा और भारतीय ध्वज फहराया। अपने म्यूजिक से सभी को पसंद आने वाले अमरीकी डीजे की इस बात ने सभी का दिल ​छू लिया। मार्शमेलो की एक खास बात यह है कि वे हमेशा अपना चेहरा छुपाए रखते हैं, जिससे वे हमेशा कौतूहल का विषय बने रहते हैं। आइए आपको उनके बारे में कुछ और बातें बताते हैं…।

मार्शमेलो एक इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं लेकिन इससे पहले वे डीजे हैं। वे हमेशा अपना चेहरा एक गोल से स्माइली जैसे दिखने वाले डिब्बे से ढके रहते हैं, जिसमें लाइट जगमगाती है।

19 मई 1992 को जन्में मार्शमेलो को सबसे पहले पहचान जेक यू और जेड के सॉन्ग को रिमिक्स करके मिली थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने अपना पहला एलबम ‘जॉयटाइम’ जारी किया था। इसका सॉन्ग ‘कीप इट मेलो’ काफी पसंद किया गया था। ‘साइलेंस’, ‘हैप्पीयर’, ‘वोल्वस’, ‘फ्रेंड्स’ उनके कुछ फेमस सॉन्ग्स हैं।

ये है पीछे का चेहरा

2017 तक मार्शमेलो लोगों के लिए एक पहेली बने हुए थे। लेकिन 2017 में फोब्र्स की ओर से यह जानकारी दी गई कि मार्शमेलो का असल नाम क्रिस कॉम्सटोक है। इसके अलावा उन्हें डोकटॉम के नाम से भी जानते हैं। उनके सोशल आकाउंट से एक फोटो भी सामने आई थी, जिसके बाद उनका चेहरा सभी के सामने आया था। लेकिन इसके बाद भी यह चर्चा रही थी कि मार्शमेलो और क्रिस दो अलग—अलग व्यक्ति हैं।

शाहरुख के हैं फैन

डीजे मार्शमैलो किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े फैन हैं। हाल ही उन्होंने अपना म्यूजिक वीडियो ‘बीबा’ लॉन्च किया है जो शाहरुख को समर्पित है। म्यूजिक वीडियो में प्रीतम और शर्ले सेटिया नजर आ रहे हैं। वीडियो किंग खान के हिट आइकॉनिक गानों को लेकर तैयार किया गया है। वीडियो की शुरूआत ही ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की हिट ट्यून से शुरु होती है। वहीं ‘छइंया छइंया’, ‘डोला रे डोला’ ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘मोहोबत्तें’ के भी गाने देखने को मिल रहे है। गाने का अंत और भी खास है क्योंकि अंत में शाहरुख की एंट्री है।

मार्शमेलो से इंडिया के सभी सेलेब्स प्रभावित हैं। हाल ही मार्शमेलो ने नेहा कक्कड़ के साथ भी ‘कोका कोला’ पर ठुमके लगाए हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago