उछल कूद

दो स्वर्ण पदकों के साथ मनु ने यह रिकॉर्ड भी बनाया

भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने चीनी ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियन एयरगन चैम्पियनशिप में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कुल 239.0 के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा स्वर्ण पदक था।

इस चैम्पियनशिप में उन्होंने कुल 575 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया और फाइनल में मनु ने हांगकांग के हो चिंग शिंग को 1.1 अंक से पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मनु भाकर और सौरभ की जोड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

एशियन एयरगन में यह मनु का दूसरा स्वर्ण पदक था, इससे पहले मनु ने सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्‍टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड था।

17 साल की मनु और 16 साल के सौरभ ने क्वालिफिकेशन में 784 अंक बनाए थे। यह क्वालिफिकेशन का नया विश्व रिकॉर्ड है।

मनु और सौरभ ने एक महीने पहले दिल्ली में हुए आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में भी 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था।

ये भी पढ़े — सौरभ चौधरी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, ओलम्पिक कोटा पाने वाले तीसरे निशानेबाज

अभिषेक वर्मा ने जीता रजत पदक

एशियन एयरगन चैम्पियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में भारत के अभिषेक वर्मा रजत पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने फाइनल में 240.7 अंक बनाए।

वहीं एशियन एयरगन चैम्पियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा के एक अन्य मुकाबले में शूटर सौरभ चौधरी पदक जीतने से चूक गए। उन्हें फाइनल में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि, क्वालिफिकेशन में वे 587 अंक के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहे थे।

10 मीटर एयर पिस्टल:

पुरुष:

1. किम मोस (कोरिया) 240.9 (583); 2. अभिषेक वर्मा 240.7 (577); 3. ली तेहवान (कोरिया) 218.1 (579); 4. सौरभ चौधरी 198.8 (587)

टीम:

1. भारत 1742; 2. कोरिया 1730; 3. चीनी ताइपे 1705।

महिला:

1. मनु भाकर 239.0 (575); 2. हो चिंग शिंग (Hkg) 237.9 (572); 3. वफ़ा अलली (यूएई) 216.8 (571)

टीम:

1. कोरिया 1707; 2. चीनी ताइपे 1706; 3. भारत 1702।

क्‍वालीफाई का नया विश्‍व रिकॉर्ड

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने रूस की वितालिना बातसरासकिना और आर्तम चेर्नोसोव रिकॉर्ड को तोड़ा था। रूसी जोड़ी ने यूरोपीय चैंपियनशिप में कुछ समय पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारतीय जोड़ी ने पांच टीमों के फाइनल में 484.8 अंक के साथ पहला स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago