उछल कूद

मनीष कौशिक ने कटाया ओलम्पिक का टिकट, नौ भारतीय मुक्केबाजों ने भी हासिल किया ओलम्पिक कोटा

अम्मान में जारी एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर में बुधवार को भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक ने 63 किग्रा बॉक्स ऑफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मुक्केबाज गार्साइड हैरिसन को 4-1 से हराया। इसके साथ ही मनीष ने टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर लिया है। इस प्रकार अब तक नौ भारतीय मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के मुक्केबाज विकास कृष्णन एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर का फाइनल खेलने से चूक गए। बुधवार को विकास को आंख में चोट की वजह से फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियन चैम्पियनशिप के मेडलिस्ट विकास को 69 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जॉर्डन के ज़ेयाद इशाश से भिड़ना था।

काफी समय बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में वापसी कर रहे 28 वर्षीय विकास ने सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तानी मुक्केबाज को हराया था। हालांकि विकास पहले ही ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके सात अन्य भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हो गए। यही नहीं विजेंद्र सिंह के बाद विकास भारत के ऐसे दूसरे मुक्केबाज बने हैं जिन्होंने ओलम्पिक के लिए तीन बार क्वालीफाई किया है।

कौशिक और विकास के अलावा जिन भारतीय मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है उनमें एमसी मेरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), अमित पंघल (52 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago