ताजा-खबरें

राजा ने 24 साल छोटी बीवी को दिया तलाक, कहा बच्चे का पिता कोई और!

मलेशिया के पूर्व राजा सुल्तान मोहम्मद वी ने अपने से 24 साल छोटी रूसी ब्यूटी क्वीन से निकाह करने के लिए अपना राजपाट तक छोड़ दिया था। उस समय सुल्तान और रूसी मॉडल रिहाना ओक्साना की शादी भी काफी चर्चा में आई थी। शादी के एक साल बाद ही इन दोनों के तलाक की खबर भी आ गई।

सुल्तान को शक है कि बच्चा दूसरे का है

अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सुल्तान मोहम्मद वी ने अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका जताई है। सुल्तान ने कहा कि जिस बच्चे को रिहाना ने कुछ महीने पहले ही जन्म दिया है, उनको शक है कि ये बच्चा उनका नहीं है। सुल्तान मोहम्मद वी ने इस वजह से ही अपनी बीवी को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया। उनके वकील ने इस केस में कहा है कि अभी इस बच्चे का जैविक पिता कौन है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सुल्तान मोहम्मद वी के वकील कोह तियान हुआ ने ये भी कहा है कि इनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।


शादी के लिए राजा ने छोड़ दिया था राजपाट

51 साल के राजा सुल्तान मोहम्मद वी ने 27 साल की रिहाना ओक्साना से छिपकर शादी की थी। रिहाना की कुछ बोल्ड तस्वीरें भी वायरल हुई जिसके बाद सुल्तान को अपनी राज गदृी छोड़नी पड़ी। रिहाना ने मई में बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम इस्मायल लॉयन रखा गया था।

इस मामले में रिहाना तलाक की खबरों से इनकार कर रही हैं। 6 जुलाई को ही रिहाना ने सुल्तान के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इससे पहले भी रिहाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उनका बेटा बड़ा होकर राजा बनेगा। मगर सुल्तान के वकील ने दोनों के बीच हुए तलाक को लेकर पुष्टि की।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago