बॉलीवुड

क्या सच में मलाइका ने पहन लिया है अर्जुन के नाम का नेकलेस

बॉलीवुड में इन दिनों हर कहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे हैं। हालांकि दोनों कभी भी अपने रिलेशन को लेकर कुछ बयान नहीं दिया हे, लेकिन अक्सर दोनों को साथ हैंगआउट करते स्पॉट किया जाता है। वैसे काफी समय से कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अपना रिलेशन आॅफिशियल कर सकते हैं। अब मलाइका के हालिया पोस्ट ने इस खबर हो हवा दी है।

दरअसल मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो अपना नेकलेस दिखाती नज़र आ रही हैं। इस चेन में एम और ए इनीशियल्स लिखे हुए हैं, जिसके बाद से ही सभी को यही लग रहा है कि इसका मतलब मलाइका और अर्जुन हैं और ये दोनों के साथ होने का एक संकेत है। जिस पर अब मलाइका ने खुद आगे आकर सफाई दी है।

मलाइका ने उसी नेकलेस के साथ अपनी एक और पिक्चर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इस खूबसूरत चेन में लिखे एम और ए का मतलब है मलाइका अरोड़ा, जो कि मेरा नाम है। अब मलाइका तो अपनी बात रख चुकी हैं, लेकिन अगर आपने उनकी नेकलेस के साथ अपलोड की गई दोनों पिक्चर्स को गौर से देखा हो, तो आप समझ पाएंगें कि उसमें भी एक सीक्रेट छुपा है।

दरअसल उनकी पहली पिक्चर में नेकलेस के इनीशियल्स में पहले ए और फिर एम था। मगर जब मलाइका ने दूसरी पिक्चर अपलोड की तो, वो एम और ए हो गया। अब इन सब के पीछे सच क्या है, ये तो अर्जुन और मलाइका ही बता सकते हैं। हां, लेकिन एक सच ये भी है कि धुंआ वहीं उठता है, जहां आग होती है। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही आपको एक और गुड न्यूज मिले।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago