गरम मसाला

B’day Girl: ‘छइयां-छइयां’ करते हुए मलाइका की कमर से बहने लगा था खून

एक परफेक्ट डांसर होना आसान नहीं होता। एक परफेक्ट डांस नंबर के ​पीछे होती है डांसर कि जी-तोड़ मेहनत। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 45वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं कि डांस को लेकर वो कितनी डेडिकेटेड हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को भी उनके सबसे पहले आइटम सॉन्ग ‘छइयां-छइयां’ से बहुत फेम मिली थी और ज्यादातर लोग तो उन्हे ‘छइयां-छइयां’ गर्ल के ​नाम से ही जानते हैं। मगर इस गाने में अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए मलाइका ने काफी दर्द सहा था।

सालों बाद मलाइका ने बयां किया अपना दर्द

मलाइका हाल ही में रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस 7 में गेस्ट जज बनी थीं। तब उन्होंने इस गाने से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। वैसे डांस इंडिया डांस को इस बार करीना कपूर खान जज कर रही हैं मगर करीना इन दिनों लंदन में है इसलिए शो को जज करने मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर पहुंची।

इस शो में जब मलाइका पहुंची तो उनके फैन्स ने उन्हे ‘दिल से’ फिल्म के आइटम नंबर ‘छइयां-छइयां’ पर डांस करने की रिक्ववेस्ट की। तब उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ये आइटम सॉन्ग किया तो उनके शरीर से खून बहने लगा था।

इस गाने के लिए मलाइका को रस्सी से लपेटा गया

मलाइका ने बताया कि ये सान्ग ट्रेन की छत पर फिल्माया गया था तो गिरने से बचने के लिए उनकी कमर पर रस्सी लपेट दी थी और रस्सी के दूसरे हिस्से को ट्रेन से बांध दिया गया। जब उन्होंने इस रस्सी को हटाया तो उनकी कमर में गहरे कट लगे थे और कमर में से खून बह रहा था। मलाइका ने बताया कि फिल्म की पूरी टीम ने इस दौरान उनका पूरा ध्यान रखा और वो इस चोट से जल्दी ही रिकवर हो गई। इस शो के मूमेंटस और तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

दोबारा देखिए मलाइका का हिट आइटम नंबर ‘छइयां-छइयां’—

mala

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago