लाइफस्टाइल

सुंदर दिखना चाहती हैं? मेकअप के ये बेसिक​ टिप्स पता हैं आपको

कई बार ऐसा होता है कि मेकअप करने के बावजूद फेस पर ग्लो नहीं आता। ऐसे में हम प्रोडक्ट्स को दोष देने लगते हैं। अच्छे प्रोडक्ट होना जरूरी है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी मेकअप का बेसिक नॉलेज है। यदि आपको मेकअप करने का बेसिक आइडिया पता है तो आप बिना पार्लर जाए भी अच्छे से रेडी हो सकती हैं। आइए आपको मेकअप के कुछ बेसिक स्टेप्स बताते हैं, जो हमेशा आपके काम आएंगे।

 

स्टेप 1 : यदि आप चाहती हैं कि मेकअप के बाद आपके चेहरे पर निखार आए तो फेस को मॉश्चराज और सन प्रोटेक्ट करना जरूरी है। मेकअप शुरू करने से पहले अपने चेहरे को CTM यानी क्लेन्ज, टोन और मॉइश्चराइज जरूरी करें। सबसे पहले फेस को अच्छी तरह से साफ करें, फिर टोन करें और उसके बाद लाइट मॉइश्चराइजर यूज करें। ये 3 प्रोसेस होने के बाद पूरे चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैर पर भी सनस्क्रीन लगा लें।

 

स्टेप 2 : मेकअप का सही बेस तैयार करने के लिए लाइट या मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन या फिर बीबी या सीसी क्रीम यूज करें। ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और कुछ देर रुकें ताकि आपकी स्किन इसे अब्जॉर्ब कर पाए।

 

स्टेप 3 : अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स है तो उन्हें छिपाने के लिए कंसीलर यूज करना जरूरी है। हमेशा ऐसा कंसीलर खरीदें जो आपकी स्किन के टोन से एक शेड लाइट हो और कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे की सिर्फ उन ही जगहों पर करें पर निशान हो।

 

स्टेप 4 : पूरे चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं इससे मेकअप सेट हो जाएगा। इसके बाद हल्के रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें। कान के एक कॉर्नर से लेकर दूसरे कॉर्नर तक मुस्कुराएं और फिर चीकबोन्स के आउटर कॉर्नर पर ब्लश लगाएं। इसके बाद नोज के टिप पर हल्का सा फोरहेड और गर्दन पर।

 

स्टेप 5 : सबसे आखिर में आंखों और होंठों पर मेकअप करें। आंखों के लिए आइलाइनर के साथ-साथ मस्कारा का एक कोट यूज करें और फिर एक अच्छे शेड की लिपस्टिक यूज करें। अगर आप लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं करतीं तो लिप ग्लॉस या टिंटेड लिप बाम भी यूज कर सकती हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago