बॉलीवुड

लारा दत्ता के पति ने खोला राज़, ‘हाउसफुल’ की शूटिंग के दौरान ऐसा करते थे साजिद

बॉलीवुड में मी टू मूवमेंट के जो हवा चली थी, उसने कई नामी चेहरों को अपना शिकार बनाया। इसमें डायरेक्टर साजिद खान का नाम भी शामिल था, जिन पर फिल्‍म सेट पर महिलाओं से बद्सलूकी करने के आरोप लगे थे। इसी बात को लेकर कई महिलाओं ने साजिद पर गंदे इल्ज़ाम लगाए थे। वहीं अब अभिनेत्री लारा दत्ता के पति और मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने भी सोशल मीडिया पर साजिद के खिलाफ एक पोस्‍ट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

महेश भूपति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लारा दत्‍ता ने उन्‍हें इस बारे में बताया था कि साजिद सेट पर एक्ट्रेसेस के साथ काफी घटिया हरकतें और फूहड़ बातें किया करते थे। महेश भूपति ने बताया कि, ‘लारा जब ‘हाउसफुल’ की शूटिंग कर रही थी, उस वक्त हम डेट कर रहे थे। उस समय लंदन में शूटिंग के दौरान लारा और उसकी करीबी दोस्त जो कि हेयर ड्रेसर थी, इस बात की शिकायत करती थी कि उनकी एक को-वर्कर के साथ साजिद खान अश्लील व्यवहार करते थे।

इस बात पर महेश ने लारा से कहा था कि अगर तुम सारी एक्‍ट्रेसेस इस बात का विरोध नहीं करती हो, तो तुम सब भी इस चीज के लिए जिम्‍मेदार हो। इस बात से लारा भी काफी हद तक सहमत हुईं थीं। कुछ समय पहले एक्टर और साजिद के अच्छे दोस्त रहे अक्षय कुमार ने भी एक नोट जारी कर साजिद के व्यवहार की आलोचना की थी। फिलहाल साजिद खान पर लगे आरोपों के चलते उन्‍होंने खुद को ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशन से अलग कर लिया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago