कारोबार

दीजिए दस खाली मैगी के पैकेट बदले में ले जाइए एक पैकेट फ्री

दुनियाभर में प्लास्टिक पल्यूशन और इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी फूड कंपनी नेस्ले इंडिया ने अपने फ्लैगशिप ब्रांड्स मैगी नूडल्स के लिए ‘रिटर्न स्कीम’ शुरू की है। उपभोक्ता मैगी नूडल्स के 10 खाली पैकेट ले जाकर दुकान पर एक पैकेट मैगी मुफ्त में पा सकते हैं। यह स्कीम अभी देहरादून और मसूरी में शुरू हुई है। इसके जल्द दूसरे राज्यों में शुरू होने की उम्मीद है।

नेस्ले इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देहरादून और मसूरी में शुरू किया गया है। इस क्षेत्र के करीब 250 रिटेलर्स इसका फायदा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिए कंपनी का मकसद प्लास्टिक कचरे में कमी लाना है।

सबसे ज्यादा कचरा फैलाने वालों में मैगी

गति फाउंडेशन और उत्तराखंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की जॉइंट स्टडी के मुताबिक, पिछले साल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलाने वालों में मैगी के साथ पेप्सिको, लेज चिप्स और पारले की फ्रूटी जैसे प्रमुख ब्रांड्स का नाम शामिल था। उपभोक्ता इनके खाली पैकेट को डस्टबिन में डालने के बजाय इधर-उधर फेंक देते थे। नेस्ले के प्रवक्ता ने बताया, ‘हमें पूरा भरोसा है कि इससे उपभोक्ताओं का व्यवहार बदलेगा और उन्हें कचरे को डस्टबिन में डालने की जिम्मेदारी का अहसास होगा।’

ताकि हो प्लास्टिक का उपयोग कम

नेस्ले इंडिया की स्कीम के खाली पैकेट को समेटने और ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी इंडियन पलूशन कंट्रोल असोसिएशन की होगी। महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और तमिलनाडु पहले ही प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चुनिंदा प्रतिबंध लगा चुके हैं। इससे कंपनियों ने प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना शुरू कर दिया है। कोका कोला, पेप्सिको और बिसलेरी ने जुलाई में महाराष्ट्र में बेची जाने वाले बॉटल्स पर बायबैक वैल्यू छापना शुरू किया था।

सितंबर 2018 में खत्म तिमाही मे नेस्ले की घरेलू बिक्री 17.5 पर्सेंट बढ़कर 2,749.5 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने अपनी मार्केटिंग एक्टिविटीज बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि खाली पैकेट के बदले जो फ्री पैकेट दिया जाएगा, उसे कंपनी के प्रमोशनल एक्सपेंडिचर में जोड़ा जाएगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago