अन्य

जिंदगी में मूमेंट्स कलेक्ट करिए, वही हमेशा काम आएंगे

कॅरियर, पैसा, जिम्मेदारियां, लाइफस्टाइल की कशमकश में अधिकांश लोग जिंदगी में एक दौड़ में भागते नज़र आते हैं। अक्सर हम उन चीजों के पीछे भागते हैं जो हमारी जिंदगी को और बेहतर बना दे या फिर ऐसी चीजें खरीदते हैं जिससे हमारी लाइफस्टाइल और लग्जीरियस हो जाए। जैसे जैसे पैसा आता जाता है, हम महंगी से महंगी चीजें खरीदने लगते हैं ताकि जिंदगी में किसी तरह की कमी ना रहे। इस फेर में हम ऐसी चीजें भी खरीदने लगते हैं जिनकी असल में हमें जरूरत नहीं होती। लेकिन बेहतर बनने की अंधी दौड़ में हम असल बात को साइड में कर देते हैं…।

दरअसल जिंदगी के एक पड़ाव पर आकर जब हम यह विश्लेषण करते हैं कि हमने जिंदगी में क्या पाया तो हमारे सामने बस महंगी वस्तुएं होती हैं,​ जिनका हमारे जीवन में कोई बड़ा योगदान नहीं होता। ऐसे में जरूरी है हम ऐसी चीजें एकत्रित करें जो हमारी जिंदगी में खुशियां दे। साथ ही जिंदगी के एक मोड़ पर हम इस बात से संतुष्ट हो सकें कि हमने अब तक जो कमाया, उसने हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाने में मदद की।

जिंदगी को बेहतर चीजें नहीं बल्कि वे क्षण बनाते हैं, जिनमें हम खुलकर जिंदगी जीते हैं। ऐसे में कोशिश करिए कि आप रोज ऐसे कुछ पलों को जिएं जो जिंदगी को बेहतर बनाने में कारगर हैं। ये खूबसूरत पल ना सिर्फ दिन विशेष को बेहतर बनाते हैं बल्कि यादों का एक बंडल भी तैयार कर देते हैं। जब भी आप इन ​पलों को फिर से याद करेंगे तो आपको अहसास होगा कि जिंदगी में हर ​पल कितना अच्छा है और आपने उसे कितने अच्छे से जी लिया।

हमेशा कोशिश करें कि जिंदगी में महंगी चीजें जोड़ने की बजाय आप रिश्तों और अपनों को पलों के रूप में जोड़ लें। यह आपकी जिंदगी की ऐसी पूंजी है जो आपको हमेशा खुशियां देंगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago