टीवी

लॉकडाउन : आर्थिक संकट से जूझ रहीं टीवी अभिनेत्री, मदद को आगे आया मेकअप मैन

देश में कोरोना संकट की वजह से करीब 50 दिनों से लॉकडाउन जारी है और हर किसी इंसान की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। अब इस लिस्ट में टीवी सितारे भी जुड गए हैं। टीवी अभिनेत्री सोनल वेंगुर्लेकर भी इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रही है और मदद के लिए उनका मेकअप मैन आगे आया है। जानिये इस मामले के बारे में-

सोनल ने सोशल मीडिया पर मेकअप मैन का जताया आभार

कोरोना वायरस के प्रकोप व लॉकडाउन की वजह से टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर कई दिनों से सेल्फ आइसोलेशन में है और इस दौरान उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पडा है। इस दौरान अभिनेत्री की मदद के लिए उनका मेकअप मैन आगे आया है जिसका सोनल ने सोशल मीडिया पर आभार जताकर और लोगों के लिए संदेश भी दिया है।

अभिनेत्री ने लिखकर बोला- मेरी आंखों में आंसू आ गए

सोनल वेंगुर्लेकर ने लिखा है कि मेरे पास अगले महीने तक गुजारा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है क्यों कि मेरा पैसा कुछ निर्माताओं के पास लंबे वक्त से अटका है। इस बार में मैं अपने मेकअपमैन को लेकर चिंतित थी कि उसकी वाईफ गर्भवती है और कई खर्चे भी हैं। वह इस माहौल में कैसे गुजारा कर रहे होंगे। लेकिन जब मैकअप मैन का मैसेज आया तो उसे पढ़ते ही मेेरी आंखों में आंसू आ गए। मैकअप मैन ने अभिनेत्री से कहा कि अभी उसके पास 15 हजार रूपये हैं और आपको अभी चाहिए तो ले सकती हैं और ​पत्नी की डिलीवरी के समय दे देना।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago