ताजा-खबरें

बढ़ सकता है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने बैठक में दिए बड़े संकेत

देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन मामले में पूरे देश की नजर है। बुधवार को पीएम नरेेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वदलीय बैठक के दौरान लॉकडाउन को बढ़ने के संकेत दिए हैं।

14 अप्रैल तक जारी है लॉकडाउन

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पिछले दिनों पीएम मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस दौरान देश में बस,ट्रेन,हवाई जैसी सेवाएं भी बंद हो गई। लोग अपने बिजनेस,नौकरियों के काम घर से करने लगे। लॉकडाउन की सीमा 14 अप्रैल है इसलिए देश के लोगों में अब यह चर्चा है कि यह बढेगा या नहीं।

सर्वदलीय बैठक में यह बोले पीएम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ने के संकेत देते हुए कहा कि इस महामारी के खिलाफ लंबी लड़ाई है इसलिए सभी की जिंदगी बचाना सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी परिस्थिति में हमें निरंतर सतर्क भी रहना होगा। पीएम ने कहा कि वह एक बार पुन: सभी राज्यों में सीएम से बात करेंगे।

Read More:सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सुझाव, कोविड-19 की निजी लैब में हो मुफ्त जांच

लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादातर विपक्षी पार्टी सहमत

सर्वदलीय मीटिंग के बाद कांग्रेस व अन्य पार्टी के नेताओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लगभग सभी पार्टियों ने लॉकडाउन की इस अवधि को आगे करने का पीएम को सुझाव दिया। हालांकि इस दौरान पीएम ने कहा कि उन जानकारी मिल रही है कि लॉकडाउन आगे बढ़े मगर इस मामले में आखिरी निर्णय राज्यों के मुख्यमंत्रियों व अन्य लोगों के साथ मीटिंग के बाद लिया जाएगा।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago