ताजा-खबरें

लॉकडाउन : गृह मंत्रालय की कड़ी नाराजगी के बाद केरल सरकार ने बदला यह फैसला

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की समय सीमा 3 मई तक बढा रखी है लेकिन केरल सरकार ने अपने स्तर पर ही लॉकडाउन में कुछ बडी छूट देने की घोषणा कर दी। इस खबर के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर की जिसके बाद केरल राज्य सरकार ने अपनी ओर से दी गई ढीलों में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

केरल सरकार की इन ढील के बाद केंद्र ने जताई है नाराजगी

जानकारी के मुताबिक केरल सरकार ने रेस्तरां, पुस्तक भंडार, बस यात्रा, निगम के इलाकों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को खोलने की अनुमति दी जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन फैसलों पर नाराजगी जताई तब जाकर पुन: केरल राज्य सरकार ने अपने आदेशों में संशोधन करने का निर्णय लिया।

Read More: कोरोना का कहर : मुंबई में अब दो दर्जन से ज्यादा मीडियाकर्मी पॉजिटिव

गृह मंत्रालय ने पत्र लिखकर जताई आपत्ति

इस मामले के बाद केंद्रीय गृह सचिव ने केरल राज्य सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा और राज्य सरकार के अतिरिक्त छूट देने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन में अपनी ओर से दी गई ढीलों में संशोधन करने का निर्णय लिया।

कोरोना से निपटने में देश के बाकी राज्यो से आगे केरल

गौरतलब है कि केरल में अब तक 402 संक्रमण के मामले सामने आए जिनमें से 270 लोग ठीक हो गए हैं हालांकि 3 लोगों की मौत भी हुई है। लेकिन कोरोना संकट से उबरने में केरल देश के बाकी राज्यों से बहुत आगे हैं और केरल की कई जगहों पर हालात सामान्य हो गए हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago