ताजा-खबरें

लॉकडाउन 3.0 : शराब की बिक्री आज से शुरू, दुकानों के बाहर भारी भीड़

लॉकडाउन 3.0 आज सोमवार से शुरू हो गया है और इस बार सरकार ने कुछ छूट भी दी हैं जिसमें शराब भी शामिल है। देशभर में आज खुली शराब की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई और कई जगह सोशल डिस्टेसिंग नियमों की छज्जियां भी उडती देखी गई।

दुकान खुलने से पहले ही लगी लंबी लाइनें

सोमवार को शराब की दुकानें खुलने से कई घंटे पहले ही लोग इकट्ठा होना शुरू गए और दुकानें खुलते ही भीड उमड पडी। इस दौरान कई जगह पुलिस को इस भीड को नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पडी।

सोशल डिस्टेसिंग नियमों की उडी धज्जियां

देशभर में कई जगह शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइनों में केंद्र सरकार के सोशल डिस्टेसिंग नियमों की अवहेलना होती देखी गई। मीडिया रिपोर्ट में आ रही तस्वीरों में लोग लाइन में बिल्कुल चिपट कर नजदीक खडे रहे और ना ही मास्क लगाते हुए देखे गए हैं। इस तरह से कोरोना को लेकर डर सता रहा है।

दिल्ली में शराब की दुकानों के आगे अफरातफरी

इधर करीब 40 दिन बाद आज जब दिल्ली में शराब की बंद दुकानें खुली तो लोगों की लंबी कतारें तो लग ही गई वहीं लक्ष्मीनगर, मयूर विहार सहित राजधानी के कई क्षेत्रों में दुकानों के आगे अफरातफरी व हंगामा हो गया जिसके बाद पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago