हलचल

ऋषि सुनक को हराकर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी लिज ट्रस, जानिये कौन हैं ट्रस

ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी ने दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज यानी सोमवार को संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री तय कर लिया। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे थे. पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस।

दोनों नेताओं के बीच हुए चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को 60399 वोट वहीं उनकी प्रतिद्वंदी लिज ट्रस को 81326 वोट मिले। कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता ने एलान करते हुए लिज ट्रस को अपनी पहली पसंद बताया। वे ही ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पीएम पद की रेस में ऋषि सुनक को पछाड़ा। ट्रस छह साल में इस देश की चौथी पीएम होंगी। इससे पहले डेविड कैमरनए थेरेसा मेए बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं।

2024 में होगी बड़ी जीत

यूके की अगली प्रधानमंत्री के रूप में नामित होने के बाद विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा कि मैं ऊर्जा संकट और ऊर्जा आपूर्ति के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर दीर्घकालिक जरूरतों में करों में कटौती और हमारी अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए एक बेहतर योजना बनाउंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम 2024 में कंजर्वेटिव पार्टी को एक बहुत बड़ी जीत देंगे।

जानें कौन हैं लिज ट्रस?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में आगे बताई जा रहीं लिज ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। ट्रस इस वक्त ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ीं 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वालीं ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शनए राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहला चुनाव उन्होंने पार्षद का जीता था। परिवार लेबर पार्टी का समर्थक थाए लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। ट्रस को राइट विंग का पक्का समर्थक माना जाता है।

2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकिए बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है।

Read Also: भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और नया ध्वज

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago