टीवी

इन सैलिब्रिटी कपल्स ने साल 2018 में कर ली अपनी राहें जुदा

साल 2018 बहुत से सैलेब्स के लिए काफी खुशनुमा रहा। बहुत से सैलिब्रिटी कपल्स ने इस साल शादी के बंधन में बंध कर अपने प्यार को नया मुकाम दिया। वहीं कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं जिनका सालों पुराना रिश्ते इस साल टूट गया। इनमें से कुछ का ब्रेकअप हुआ तो कुछ ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला लिया। आइए हम आपको साल 2018 की ऐसी ही फेमस जोड़ियां के बारे में बताते हैं :

नेहा कक्कड़- हिमांश कोहली :

सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट भी शेयर किए। वहीं हिमांश ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा। हालांकि ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

जूही परमार और सचिन श्रॉफ :

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘कुमकुम’ से मशहूर हुईं जूही परमार ने भी इस साल अपने पति सचिन श्रॉफ से अलग होने का फैसला लिया। जूही और सचिन ने साल 2009 में शादी की थी और अब शादी के 9 साल बाद जनवरी में दोनों के अलग होने की खबर आई थी। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया :

एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया ने भी इस साल अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों पिछले 20 सालों से साथ थे। हालांकि दोनों के बीच अभी तलाक फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि अर्जुन इन दिनों एक विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को डेट कर रहे हैं।

एली अवराम और हार्दिक पंड्या :

एक्ट्रेस एली अवराम और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का रिलेशन भी हमेशा सुर्खियों में रहा। दोनों को कई बार साथ में देखा गया। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशन को स्वीकार नहीं किया। वहीं काफी समय तक साथ रहने के बाद इस साल खबरें आईं थीं कि दोनों अलग हो गए हैं और हार्दिक अब ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं।

यामी गौतम और पुलकित सम्राट :

शादीशुदा होने के बावजूद एक्टर पुलकित, यामी गौतम को डेट करने लगे। हालांकि, इसी साल दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यामी की मॉम ने उन्हें हिदायत दी थी कि वे अपने कॅरियर पर ध्यान दे। बता दें कि पुलकित ने सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में शादी की थी और सालभर बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसके पीछे की वजह पुलकित और यामी की नज़दीकी को बताया जा रहा था।

इनके अलावा व्लाद स्टैन्श्यू और सोफिया हयात, मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना, सुगंधा गर्ग और रघु राम जैसे कुछ नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने साल 2018 में अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago