गरम मसाला

काइली जेनर की मां क्रिस ने इस ख़ास वजह से बना रखा है घर में बंकर!

हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर व किम कर्दशियन की मां और रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर ने एक ख़ास वजह के चलते अपने घर में बंकर बनवा रखा है। सुनने में भले ही यह ताज्जुब लगने वाली बात है, लेकिन यह सच है। जी हां, क्रिस जेनर ने भूकंप से बचने की पहले ही पूरी तैयारी कर रखी है। यूके की एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, क्रिस ने कहा कि मैं एक गर्ल स्काउट के जैसी हूं। उन्होंने अपने के एक इंटरव्यू इस बात की पुष्टि की है।

भूकंप के लिए तैयार रहने का किया दावा

63 वर्षीय रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर ने इंटरव्यू में मीडियाकर्मियों से कहा कि आप जितने भी लोगों से अब तक मिले होंगे, उनमें मैं सबसे ज्यादा भूकंप के दौरान तैयार रहने वाली पर्सन हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास अग्निशामक यंत्र होने के साथ जरूरत के सभी सामानों से लबरेज बैकपैक्स है। मेरे पास फ्लैशलाइट्स और पानी है। इनके अलावा मेरे पास वास्तव में ही एक बंकर भी है।

क्रिस जेनर ने बताया कि अगर कभी भूकंप आ जाता है तो वह अपने बच्चों काइली जेनर, किम कार्दशियन, क्लोई कार्दशियन, केंडल जेनर, कॉर्टनी कार्दशियन और रॉब कार्दशियन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ मां’ होने का उदाहरण बनना चाहेंगी। जेनर अपने इस समर्पण के लिए याद किए जाना चाहती हैं।

Read More: हॉकी खेलने के दौरान जाति-सूचक टिप्पणी से आहत होकर मुंबई पहुंचे थे गीतकार शैलेन्द्र!

क्रिस जेनर की दो बेटियां दुनियाभर में प्रसिद्ध

रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर की बेटी एक्ट्रेस काइली जेनर वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने बीते एक साल में 17 करोड़ डॉलर यानि करीब 1161 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, अक्सर बोल्ड लुक के कारण चर्चा में रहने वाली उनकी एक और बेटी एक्ट्रेस व मॉडल किम कार्दशियन है। किम अमरीकी टीवी स्टार साल 2018 में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सिलेब्रिटी में से एक हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago