कारोबार

कृष्णमूर्ति बने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार, इंडियन स्कूल आॅफ बिजनेस में प्रोफेसर

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। उन्हें तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम के अगस्त में कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली था। सुब्रमण्यम भारत के टॉप बिजनेस स्कूल इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाते हैं।

कौन हैं कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद के सहयोगी प्रोफेसर और कार्यकारी निदेशक हैं। हैदराबाद की इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस वेबसाइट के मुताबिक कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने शिकागो-बूथ से पीएचडी की है, वह आईआईटी-आईआईएम के पूर्व छात्र रह चुके हैं।
सुब्रमण्यम को बैंकिंग, कॉर्पोरेट प्रशासन और आर्थिक नीति में दुनिया के टॉप विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने प्रोफेसर लुइगी ज़िंगालेस और प्रोफेसर रघुराम राजन की देख-रेख में फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स में एमबीए और पीएचडी किया है।

आईएसबी हैदराबाद जॉइन करने से पहले सुब्रमण्यम ने अमरीका के एमोरी यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में फाइनेंस फैकल्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वह न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन चेस कंपनी में बतौर सलाहकार भी जुड़े रहे हैं। कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन आईसीआईसीआई लिमिटेड में एलिट डेरिवेटिव्स रिसर्च ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं जो भारत की टॉप प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग संस्था रही है।

उन्होंने सेबी की स्टैंडिंग कमिटी के वैकल्पिक निवेश नीति, प्राइमरी मार्केट, सेकेंडरी मार्केट और रिसर्च सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। कृष्णमूर्ति बंधन बैंक लिमिटेड के बोर्ड में शामिल रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट और आरबीआई अकादमी के बोर्ड में भी काम किया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago