गरम मसाला

इस मामले में अपने भाई से भी आगे हैं कृष्णा श्रॉफ, इंटरनेट पर एक बार फिर हुईं वायरल

बॉलीवुड में वैसे तो बहुत से एक्शन हीरो हैं, मगर टाइगर श्रॉफ ने अपने डांसिंग स्किल्स के साथ—साथ एक्शन में भी खुद को सबसे बेस्ट साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनके एक्शन के वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल होते रहते हैं। वहीं आपको बता दें कि टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी रफ-टफ लाइफ के मामले में अपने भाई को कड़ी टक्कर देती हैं।

 

कृष्णा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने कोच के साथ जिम में हैं और बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। इस विडियो में कृष्णा श्रॉफ काफी जबरदस्त ढंग से पंच बरसाती हुई नज़र आ रही हैं और खूब पसीना बहा रहा हैं। आपको बता दें कि वो इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो अपलोड कर चुकी हैं।

वहीं अगर उनके कॅरियर की बात करें तो उन्हें कैमरा के सामने आने को कोई शौक नहीं है। कहा तो ये भी गया था कि करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि उन्हें फिल्म मेकिंग का काफी शौक है। कृष्णा ने साल 2015 में ‘ब्लैक शीप’ नाम की इंडियन-ब्रिटिश डाक्यूमेंट्री बनाई थी। इस फिल्म की कहानी मुंबई के ट्रांसजेंडर्स पर आधारित थी।

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago