किस्सा

नौसेना दिवस : जब 90 मिनट में पाकिस्तानी सेना के टैंकर जलकर हो गए थे राख

आज पूरा देश हमारे नौसेना के जाबांजो को याद करने के लिए नौसेना दिवस मना रहा है। आज के दिन देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जवानों की बहादुरी का जश्न मनाया जाता है। पूरे देश में हर साल 4 दिसंबर को हम नौसेना दिवस मनाते हैं। हर साल इसी दिन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई भारतीय नौसेना की जीत पर नेवी डे मनाया जाता है।

क्या था ऑपरेशन ट्राइडेंट ?

3 दिसंबर 1971 के दिन पाकिस्तान की सेना ने भारत के हवाई और सीमावर्ती क्षेत्रों पर धावा बोल दिया। इस हमले को 1971 के युद्ध की शुरुआत माना जाता है। भारत की तरफ से जवाबी हमला किया गया जिसे आगे जाकर ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ नाम दिया गया। इस हमले में पाकिस्‍तानी नौसेना के कराची मुख्‍यालय को निशाना बनाया गया था।

भारत की तरफ से मिसाइल नावों और युद्ध-पोत से हमला किया गया जिसमें कराची के तट पर खड़े कई पाकिस्तानी जहाज नेस्तनाबूद हो गए थे।

सात दिनों तक धधकता रहा पाकिस्तान का नेवी बेस

भारत की ओर से किए गए जवाबी हमले में कराची हार्बर फ्यूल स्टोरेज पूरी तरह से तबाह हो गया। कराची के लगभग सभी तेल टैंकर जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि 60 किलोमीटर दूर तक भी उसकी धधक महसूस की जा सकती थी। इस आग को 7 दिन बाद तक पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका।

गौरवशाली है नौसेना का इतिहास

भारतीय नौसेना यानि इंडियन नेवी हमारे देश की सेना का सामुद्रिक हिस्सा है। इसकी स्थापना 1612 में की गई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी सबसे पहले अपने जहाजों को सुरक्षित रखने के लिए East India Company’s Marine नाम से एक सेना बनाई जिसे आजादी के बाद भारतीय नौसेना नाम दे दिया गया।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago