ताजा-खबरें

किस देश का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, जानें भारत का स्थान

दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट को लेकर हेनली पासपोर्ट कंपनी इंडेक्स जारी करती है, जोकि काफी विश्वसनीय मानी जाती है। वर्ष 2020 में भी उसने इंडेक्स जारी कर विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग बताई है। इस रैंकिंग में भारत को प्रदर्शन पिछले साल की अपेक्षा गिरा है और उसे दो स्थानों की हानि हुई। वह इस सूची में 84वें स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय पासपोर्ट धारक को दुनिया के 58 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है। वहीं इस रैंकिंग में टॉप स्थान पर जापान रहा है।

हेनली अपनी इस सूची में शामिल देशों की रैंकिंग का आधार पासपोर्टधारक को बिना वीजा के कितने देशों में एंट्री मिल सकती है। हेनली ने कहा है कि इस सूची में दुनिया के कुल 199 अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और 227 घूमने की जगहों को शामिल किया गया। नई वीजा नीतियां लागू होने के बाद के आंकड़ों के आधार पर ये सूची बनाई गई है।

दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (HPI – Henley Passport Index 2020) रैंकिंग में वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट के रूप में जापान एक बार फिर पहले स्थान पर काबिज है। जापानी पासपोर्ट से वहां के निवासी दुनिया के 191 देशों की बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। जापान पिछले तीन सालों से लगातार इस मामले में पहले स्थान पर है।

दुनिया के 10 मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट्स

पायदान   देश वीजा फ्री एंट्री वाले देशों की संख्या
1 जापान  191
2 सिंगापुर 190
3 जर्मनी, दक्षिण कोरिया 189
4 फिनलैंड, इटली 188
5 डेनमार्क, लक्जमबर्ग, स्पेन 187
6 फ्रांस, स्वीडन 186
7 ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड 185
8 बेल्जियम, ग्रीस, नॉर्वे, ब्रिटेन, अमेरिका 184
9 ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, माल्टा, न्यूजीलैंड 183
10 हंगरी, लिथुआनिया, स्लोवाकिया 182

भारत को दो स्थानों का नुकसान

भारतर इस सूची में पिछले साल के 82वें स्थान पर था, इस साल उसे दो स्थानों का नुकसान हुआ और 84वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के साथ इस स्थान पर मॉरिटेनिया और तजाकिस्तान भी है। वही भारत के पड़ौसी देश चीन 71वें पायदान पर है।

दुनिया का सबसे फिसड्डी पासपोर्ट अफगानिस्तान का है। जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट चौथा सबसे फिसड्डी पासपोर्ट है।

दुनिया के सबसे फिसड्डी पासपोर्ट

  पायदान   देश   वीजा फ्री एंट्री वाले देशों की संख्या
1 अफगानिस्तान  26
2 इराक 28
3 सीरिया 29
4 पाकिस्तान, सोमालिया 32
5 यमन 33
6 लीबिया 37
7 नेपाल, फिलिस्तीन 38
8 उत्तर कोरिया, सूडान 39
9 कोसोवो, लेबनान 40
10 बांग्लादेश, कांगो, इरिट्रिया, ईरान 41
Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago