ताजा-खबरें

जानिये, पृथ्वी के पास से इस समय गुजरेगा पहाड़ के आकार का उल्कापिंड

बुधवार 29 अप्रैल को सुबह पृथ्वी के पास एक बहुत ही बड़े आकार का उल्कापिंड गुजरेगा। हालांकि इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं लेकिन वैज्ञानिक इस हलचल पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। जानिये क्या है पूरा मामला

एक तरफ कोरोना का डर दूसरा अब इस घटना का

गौरतलब है कि लंबे समय से पृथ्वी के पास उल्कापिंड गुजरने की खबरें मीडिया में आ रही हैं जिससे लोगों में हल्की घबराहट भी है। एक तरफ दुनिया में कोरोना का कहर बना हुआ है और कई लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लोग अब इस होने वाली घटना को लेकर चिंतित हैं हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस घटना से लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

इस समय होगी यह घटना

नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार 29 अप्रैल बुधवार को सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर ईस्टर्न टाइम में यह पहाड जैसा उल्कापिंड पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि उल्‍कापिंड पृथ्वी पर वैश्विक प्रभाव पैदा करने ​के लिए काफी है मगर लोगों को अभी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

19 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की है स्पीड

वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड की गति लगभग 19 हजार किलोमीटर प्रति घंटे है और इसका नाम 1998 OR2 रखा गया है। हालांकि वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगर इस पिंड ने अपनी थोडी सी भी जगह चेंज की तो पृथ्वी पर बडा संकट आ सकता है इसलिए भारत सहित दुनियाभर के वैज्ञानिक इस स्थिति पर गहरी नजर बना हुए हैं। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि पृथ्वी से इसकी टकराने की संभावना बहुत ही कम है इसलिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का यह भी बयान आया है कि इस तरह उल्‍कापिंड की घटनाएं प्रत्येक 100 साल में धरती से टकराने की 50 हजार बार संभावनाएं रहती है मगर ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है कि इतना बड़ा उल्‍कापिंड पृथ्वी से टकराया हो।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago