लाइफस्टाइल

हिंदू धर्म का सबसे कठिन व्रत माना जाता है हरतालिका तीज, जानिये कैसे..

हिंदू धर्म में विशेषकर सुहा​गिन महिलाओं के लिए कई व्रत-त्योहारों की महत्ता बताई गई है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज, जिसे सबसे कठिन व्रत कहा जाता है। हरतालिका तीज को हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और लड़कियां भी इस दिन अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि महिलाएं अगर इस दिन सच्चे मन से व्रत रखती हैं तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक बिना खाए-पिए रहती हैं।

भादो माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती हरतालिका

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हरतालिका तीज भादो माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। यह दो दिन चलने वाला त्योहार है। हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले आती है। इस बार तृतीया आज 30 अगस्त को है। वहीं, गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज व्रत को करने के कुछ नियम बनाए गए है, जिसके अनुरूप ही यह व्रत पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न होता है। इस व्रत में बहुत ही सख्त नियम हैं। हालांकि, समय के साथ इसे करने के तरीकों में लचीलापन आया है। आइए जानते है इस व्रत को करते समय किन बातों का खास ध्यान रखे…

1. एक बार शुरू करने पर नहीं छोड़ा जाता व्रत

हरतालिका तीज का व्रत यदि आपने एक बार कर लिया तो आपको इसे जिंदगीभर करना होगा। आप बीच में ही इसका त्याग नहीं कर सकते। इस व्रत का उद्यापन करके ही आप इसे छोड़ सकती हैं।

2. अन्न-जल का त्याग

हिंदू धर्म में इस व्रत को बहुत कठिन माना जाता है। इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिना खाए-पिए रहती है। हालांकि, क्षेत्रों के मुताबिक इसके नियमों में विविधता पाई जा सकती है।

3. ये महिलाए नहीं रखती व्रत

इस व्रत को सिर्फ और सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही रखती है। विधवा महिलाए ये व्रत नहीं रखती।

4. रात में जागने का नियम

हरियाली और कजरी तीज की तरह ही इस तीज में भी भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। नियमों के मुताबिक, इसमें महिलाओं के सोने को वर्जित माना गया है। महिलाएं रातभर जागकर भजन व आराधना करती हैं।

5. भूलकर भी नहीं पिए दूध

इस व्रत में महिलाओं को खान-पान को लेकर बहुत ऐहतियात बरतनी होती है। भूलकर भी महिलाएं इस दिन दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दूध पीने वाली महिलाएं अगले जन्म में सर्प योनि में जन्म लेती हैं।

6. क्रोध

महिलाओं को इस दिन गुस्सा करने से बचना चाहिए। व्रत में बेहद शांत मन से भगवान की पूजा करनी चाहिए। क्रोध करने को इस व्रत में अच्छा नहीं माना जाता।

ऐसे करें पूजा:– हरतालिका तीज के दिन शिव-पार्वती की पूजा की जाती है, जिसे इस विधि से पूर्ण की जाती है।

पूजा सामग्री- पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियों में से है गीली मिट्टी, बेल पत्र, शमी पत्र, केले का पत्ता, धतूरे का फूल और फल, तुलसी, अकांव का फूल, वस्त्र, फल-फूल, कलश, नारियल, चंदन, घी, कपूर, कुमकुम, बत्ती, अगरबत्ती, दही, चीनी, दूध, शहद, जल से भरा पात्र, दीपक।

सुहाग सामग्री– मां पार्वती की सुहाग सामग्री में मेहंदी, काजल, बिंदी, कुमकुम, चूड़ा, बिछिया, सिंदूर, कंघी और सुहाग पुड़ा।

हरतालिका तीज व्रत पूजन की विधि

यह पूजा प्रदोष काल यानि जब दिन-रात मिलते हैं, उस समय की जाती है। पूजन करने से पहले एक बार ओर स्नान करना चाहिए। इस दिन महिलाएं पूजा के समय नए कपड़ें पहन सोलह श्रृंगार करती है। इसके बाद पूजा शुरू करती हैं। सबसे पहले मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाती हैं। उसके बाद दूध, दही, घी, चीनी, और शहद का पंचामृत बनाएं। इसके बाद सुहाग की सभी सामग्री को मां पार्वती को अर्पित करें। शिवजी को भी वस्त्र अर्पित करें।

अब व्रत की कथा सुनें। कथा पूरी होने के बाद पहले गणेश जी और बाद में माता पार्वती-शिव की आरती उतारे और उसके बाद भगवान की परिक्रमा लगाए। पूजा की पहली रात जागरण करें। दूसरे दिन नहाकर माता पार्वती की पूजा करें और सिंदूर चढ़ाए। उसके बाद हल्वे और ककड़ी का भोग लगाए। भोग लगाने के बाद महिलाएं व्रत खोल लें। सभी सुहागिन साम्रगियों को किसी सुहागिन महिला को दान कर दें।

National Sports Day: खेल के मैदान में आपका हौंसला बुलंद करेंगे ये मोटिवेशनल मैसेज

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago