ताजा-खबरें

सिर पैर का सवाल : आखिर 21 जून के बाद दिन छोटे क्यों होने लगते हैं ?

बचपन से सुनते आ रहे हैं कि साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून होता है, आज के बाद दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे। ये दो बातें स्कूल के टीचर से लेकर मम्मी सभी ने बताई है।

दूसरे शब्दों में कहें तो आज के दिन पल भर के लिए आप अपने साये को भी नहीं देख सकते हैं। इससे पहले आपका कन्फ्यूजन ज्यादा सिर से ऊपर चला जाए, हम बताते हैं इसका एक लाइन वाला जवाब। जी हां, आज का दिन इसलिए सबसे बड़ा है क्योंकि सूर्य के कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है। अब इस जवाब से भी आपको संतुष्टि नहीं मिली होगी। चलिए वैज्ञानिकों के पास चलते हैं।

नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में खगोल वैज्ञानिक हैं डॉ. शशिभूषण पांडे, उनका कहना है कि समय बदलने या दिन छोटे-बड़े होने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं।

वैज्ञानिक वाला जवाब –

हम सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी हर समय अपने अक्ष पर घूमती रहती है। घूमते हुए पृथ्वी अपने अक्ष में 23.50 डिग्री झुकी होती है जिसके कारण सूरज और चांद निकलते औऱ छिपते हैं और दिन-रात होते रहते हैं। इसी के कारण ही दिन और रात जल्दी और लेट होने में भी अंतर दिखाई देता है।

अब एक शब्द आता है जो काफी अहम है- गोलार्द्ध, जी हां, इसका मतलब होता है आधा गोला। हमारी पृथ्वी भी दो भागों में बंटी हुई है, जिन्हें उत्तरी गोलार्द्ध व दक्षिणी गोलार्द्ध कहते हैं।

दक्षिणी गोलार्द्ध किसी ग्रह का वह आधा भाग होता है, जो उसकी विषुवत रेखा के नीचे (दक्षिणी ओर) होता है। उत्तरी गोलार्द्ध इसके ठीक उलट होता है। उत्तरी गोलार्द्ध का उत्तरी ‌छोर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध का दक्षिणी ‌छोर बहुत ठंडे स्थान होने के कारण वहाँ बर्फ का साम्राज्य रहता है।

पृथ्वी के अक्षीय झुकाव की वजह से उत्तरी गोलार्ध में सर्दी दक्षिणायन (दिसंबर से मार्च) तक चलती है और गर्मी, उत्तरायण (जून से सितंबर) तक होती है।

इन दिनों सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध से होकर गुजर रहा है, भयंकर गर्मी के साथ लंबे दिन है। वहीं ठीक इसके उलट दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं। मौसम की बात करें तो दक्षिण गोलार्द्ध में इस समय भारी सर्दी पड़ रही है। ऐसे ही यह साइकिल पूरे साल यूं ही चलता रहता है।

21 जून को क्या होता है ?

21 जून को सूर्य कर्क रेखा के एकदम ऊपर होता है। कर्क रेखा वाले इस भाग में पल के लिए धरती पर रहने वाली हर चीज की परछाई गायब हो जाती है। इसे समर सोल्सटिस भी कहा जाता

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago