ये हुआ था

भस्म से खेली जाने वाली ‘मसान’ होली है अद्भुत, जानिए इसके बारे में..

होली के कितने रंग हो सकते हैं यह तो भारत के हर इलाके में जाकर देखा जा सकता है। हर क्षेत्र में अलग तरह की होली खेली जाती है। लेकिन क्या आपने ‘मसान’ होली देखी है, नहीं तो पहले यह वीडियो देखिए फिर आपको बताते हैं कि क्या है यह होली और इसके पीछे की पूरी कहानी…

चिता की भस्म से खेली जाती है मसान होली

दरअसल, वाराणसी में महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर हर साल कुछ अनूठा होता है। यहां भोलेनाथ के भक्त चिता की भस्म से होली खेलते हैं। इसे मृत्यु और मोक्ष का उत्सव माना जाता है। डमरुओं की गूंज में के साथ भक्त मणिकर्णिका घाट स्थित मसान नाथ मंदिर में आरती, पूजा कर भष्म अर्पित करते हैं।

बताया जाता है कि यह उत्सव औघड़दानी, मसान नाथ के साथ होली का है। मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन भोलेनाथ अपने भक्‍तों को महाश्‍मशान से आशीर्वाद देते हैं। बाबा अपने गणों के साथ महाश्मशान मणिकर्णिका पहुंचते हैं और गुलाल के साथ ही चिता भस्‍म से होली खेलते हैं। चूंकि बाबा को भष्म बहुत प्रिय है।

मसान होली के साथ जुड़ी है यह मान्यता

मान्यता है कि रंग भरी एकादशी के दिन बाबा भोलेनाथ मां गौरा का गौना कराकर अपने धाम लेकर आते हैं। बाबा देवी देवताओं और मनुष्यों संग होली खेलते हैं। लेकिन उनके प्रिय गण भूत प्रेत पिशाच, अदृश्य शक्तियां शामिल नहीं हो पाती, इसलिए बाबा दूसरे दिन मरघट पर उनके साथ मसान होली खेलते हैं। 16वीं शताब्दी में जयपुर के महाराजा मान सिंह ने मसान मंदिर का निर्माण करवाया था।

गौरतलब है कि इस मसान में 9, 5, 7, 11 मन लकड़ी से दहन किया जाता है। एक मन में चालीस किलो होता है। बिषम अंक को शुभ माना जाता है। पंच पल्लव आम, नीम, पीपल, बरगद और पाकड़ की लकड़ियों से चिता जलती है। ऊपर से छोटे चंदन की लकड़ी भी रखी जाती है। अनुमान के अनुसार, हर दिन यहां 80 से 100 शवों की चिता सजती है। 4000 किलो लकड़ियां तीर्थ पर जलती है।

Holi Special: फिल्मी दुनिया के लोगों में बहुत फेमस थी आरके स्टूडियो की होली

बताया जाता है कि भस्म से खेली जाने वाली यह होली इतनी अद्भभूत और अलग होती है कि हर देखने वाला दंग रह जाता है। खास बात यह है कि इस दौरान चिताएं भी जलती रहती हैं।

है ना भारत में हर रंग अनूठा…।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago