ताजा-खबरें

वो कौनसी तकनीक है जिससे किम जोंग अपने पिता और दादा की लाशें संभाल कर रखता है !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपने शिखर सम्मेलन के समापन के बाद, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग हाल में कुमसुसन मेमोरियल पैलेस पहुंचे जो आजकल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पैलेस में किम ने करोड़ों रूपये खर्च कर आज भी अपने पिता किम जोंग-इल और दादा किम इल-सुंग की लाशों को वैसे ही संभाल कर रखा हुआ है। पैलेस के सामने से गुजरने वाले हर शख्स को तीन बार झुककर नमन करना होता है।

किम जोंग ने पिता और दादा के शवों को एम्बामिंग तकनीक की मदद से सुरक्षित कर रखा है जिसके लिए पहली बार करीब 1 करोड़ 41 लाख खर्च किए गए।

लेनिन लैब करती है लाशों की देखभाल

लेनिन लैब मॉस्को की एक वैज्ञानिक टीम है। यहां के वैज्ञानिक एम्बामिंग तकनीक के जरिए लाशों को फ्लेक्सिबल और उनकी स्किन को वैसी ही बनाए रखते हैं। किसी भी लाश की एम्बामिंग में कई महीनों का समय लगता है, किम जोंग के पिता और दादा की बॉडी की एम्बामिंग में करीब डेढ से दो साल का समय लगा।

व्लादिमीर लेनिन

गौरतलब है कि इसी लेनिन लैब के वैज्ञानिक सोवियत संघ के व्लादिमीर लेनिन के शरीर को भी 1924 से एम्बामिंग के जरिए सुरक्षित रख रहे हैं। एम्बामिंग से पहले वैज्ञानिक ममीफिकेशन तकनीक के जरिए बॉडी को संरक्षित रखते थे, लेकिन एम्बामिंग में शरीर की स्किन का लचीलापन वैसा ही बना रहता है।

क्या होती है एम्बामिंग ?

शव को खराब होने से बचाने के लिए और काफी लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक में एक खास तरह का लेप पूरे शरीर पर लगाया जाता है। इसी प्रक्रिया को एम्बामिंग कहा जाता है। एम्बामिंग करने के बाद मृत शरीर को किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाने के साथ शरीर में से आने वाली बू भी रोकी जा सकती है।

किस जोंग अपने पिता किम जोंग-इल के साथ

एम्बामिंग में जो लेप लगाया जाता है उसे एम्बामिंग फ्लूइड कहते हैं। इस लेप को कई खास तरह के केमिकल जैसे फॉर्मलडिहाइड, ग्लूटरल्डेहाइड, मेथेनॉल , इथेनॉल, फेनोल और पानी को मिलाकर बनाया जाता है। लेप को शरीर पर लगाने के साथ ही शरीर के अंदर इंजेक्शन से भी दिया जाता है। एम्बामिंग के बाद शरीर डीकंपोजिट होना बंद हो जाता है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago