हलचल

कर्जमाफी का चुनावी खेल, कितनी तैयार है हमारी अर्थव्यवस्था, क्या होगा असर

देश की सियासत में इस दिनों किसानों की कर्जमाफी की हवा बह रही है। कर्जमाफी के वादे पर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने वाली कांग्रेस इन राज्यों में किसानों को यह राहत दे चुकी है। देखादेखी असम की बीजेपी सरकार ने भी कर्जमाफी का ऐलान किया है। इससे पहले यूपी की योगी सरकार भी इस रास्ते पर चल चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कर्जमाफी एक बड़ा मुद्दा रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसका ऐलान कर चुके हैं। बकौल राहुल जब तक देशभर के किसानों का कर्ज माफ नहीं होता है, तब तक वह पीएम मोदी को चैन से सोने नहीं देंगे। देश में किसानों की बदहाली का मुद्दा बड़ी चिंता का विषय है, लेकिन इस फौरी राहत पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। क्या वाकई कर्जमाफी किसानों के अच्छे दिन लाने का अचूक नुस्खा है? क्या कर्जमाफी का बोझ झेलने के लिए हमारी इकॉनमी तैयार है? कर्जमाफी का देश की माली सेहत पर असर क्या पड़ रहा है?

1 लाख तक के लोन माफ करने पर इतना बोझ

4.5 लाख करोड़ रुपये के हैं सारे ऐग्रिकल्चर लोन
2.2 लाख करोड़ रुपये के हैं सीमांत और लुघ किसानों के लोन
3.3 लाख करोड़ रुपये के हैं सभी फसल लोन
1.7 लाख करोड़ के क्रॉप लोन सीमांत एवं लघु किसानों

कुल बकाया कृषि लोन बहुत ज्यादा

8.9 लाख करोड़ रुपये के हैं कृषि ऋण
6 लाख करोड़ रुपये के हैं क्रॉप लोन
1.16 लाख रुपये है ऐग्रिकल्चर लोन का औसत
1.12 लाख है क्रॉप लोन का औसत
71% कृषि लोन 1 लाख रुपये से कम के
70% क्रॉप लोन 1 लाख रुपये से कम के

कब-कब हुई कर्जमाफी

1990 में देश भर में कर्जमाफी
लागत: 10,000 करोड़

1990 में देश भर में कर्जमाफी
लागत: 10,000 करोड़

2008 में देश भर में कर्जमाफी
लागत: 52,260 करोड़

2014 में आंध्र में कर्जमाफी
लागत: 24,200 करोड़

तेलंगाना
लागत: 17,000 करोड़

2016 में तमिलनाडु
लागत: 6,000 करोड़

2017 में महाराष्ट्र
लागत: 34,000 करोड़

उत्तर प्रदेश
लागत: 36,000 करोड़

पंजाब
लागत: 1,000 करोड़

2018 में राजस्थान
लागत: 8,000 करोड़

कर्नाटक

लागत: 34,000 करोड़

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago