ताजा-खबरें

अलवर के महाराजा जय सिंह जो Rolls Royce कारों से उठवाते थे सड़कों का कचरा, पर क्यों ?

भारत राजे-रजवाड़ों का देश रहा है जहां कई राजा-महाराजा की शान और वीरता के किस्से खूब चर्चित रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा अलवर के महाराजा जय सिंह प्रभाकर का है जिन्होंने अपने अपमान का जो बदला लिया उसके कसीदे आज भी लोग सीना फूला कर पढ़ते हैं। एक भारतीय राजा की शान में गुस्ताखी करने के क्या परिणाम हो सकते हैं यह दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी को तब समझ आया जब उसने लिखित में माफी मांगी।

बात 1920 की है जब महाराजा जय सिंह ब्रिटेन घूमने गए हुए थे। विदेशी लिबास और चेहरे पर भारतीय तेज पहने वो जब सड़कों पर घूमने निकले तो अचानक उनकी नज़र दुनिया की सबसे मशहूर कार निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस के शोरूम पर पड़ी। कारों के शौकीन तो नहीं थे पर कुछ नया देखने और जानने की उत्सुकता शोरूम के अंदर ले गई। वहां पहुंचकर वो सेल्समैन से गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बात करने लगे।

अब जैसा कि अंग्रेज भारतीयों को हमेशा से गरीब मानते आएं हैं, उस सेल्समैन ने भी राजा जय सिंह को देखकर उनकी औकाद का अंदाजा लगा लिया और शोरूम से बाहर निकाल दिया। लेकिन उसको इस बात का अंदाजा नहीं था कि साधारण लिबास में जो शख्स था वो कौन था?

राजा को निकाल सैल्समेन ने कर दी बड़ी गलती

राजा को शोरूम से निकाले जाने की घटना ने काफी व्यथित किया। होटल पहुंचकर उन्होंने अपना राजसी लिबास पहना और शोरूम के मालिक को एक सूचना भिजवाई कि अलवर के महाराज जय सिंह पधार रहे हैं। ये सुनकर शोरूम में राजा के भव्य स्वागत की तैयारियां होने लगीं, रेड कारपेट बिछ गए, मालिक माला लेकर गेट पर खड़ा था।

जय सिंह ने शोरूम पहुंचकर कारों के बारे में जानकारी ली और वहां मौजूद सभी 6 कारों को तुरंत खरीद लिया। तब वह सैल्समैन भी अपनी गलती समझ चुका था लेकिन राजा ने उसे उस वक्त कुछ नहीं कहा। अब आप सोच रहे होंगे कि सैल्समेन को अपमान करने का सबक तो मिला ही नहीं? आइए बताते हैं बाद में क्या हुआ।

रोल्स रॉयस कारों से राजा ने उठवाया शहर का कचरा

राजा ने रोल्स रॉयस को सबक सिखाने के लिए एक तरकीब सोचते हुए ब्रिटेन से लाई सभी 6 कारों को शहर का कचरा साफ करने के लिए म्यूनिसिपैलिटी वालों को दे दी।

अब पूरे शहर में रोल्स रॉयस के पीछे झाडू बांध कर सड़कों पर से कचरा उठाया जाने लगा। किसी शहर का कचरा अगर रोल्स रॉयस से उठाया जाए तो ये बात आग की तरह पूरे देश में फैलनी तो लाज़मी थी।

हम सभी जानते हैं कि रोल्स रॉयस की पहचान हमेशा से ही शाही सवारी कारों से हुई है, ऐसे में कोई राजा उनसे अगर अपनी सड़कों पर झाड़ू लगवाए तो कंपनी की फजीहत शुरू होने लगी। बाजार में भी कंपनी को भारी नुकसान हुआ।

रोल्स रॉयस ने मांगी माफी

आखिरकार कंपनी और सैल्समेन ने राजा को लिखित में माफीनामा भेजा और 6 और रोल्स रॉयस कारें भेंट दी। राजा जय सिंह ने रोल्स रॉयस की तरफ से आए इस माफी पत्र को स्वीकार कर लिया। कुछ इस तरह राजा ने ब्रिटेन की इस शाही कार कंपनी का गुरूर पल भर में तोड़ दिया।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago