हलचल

जातिगत आरक्षण के खिलाफ ब्राह्मणों को आंदोलन छेड़ना चाहिए : केरल हाईकोर्ट जज

केरल हाईकोर्ट जज वी चिताम्बरेश ने ब्राह्मणों और आरक्षण को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। विवादित इसलिए क्योंकि जज का पद हमारे देश में संवैधानिक होता है।

जज वी चिताम्बरेश तमिल ब्राह्मणों के एक सम्मेलन में बोल रहे थे। ब्राह्मणों को लेकर अपना ज्ञान बघारने के बाद जज साहब ने ब्राह्मणों को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के लिए कहा।

ब्राह्मणों को लेकर जज बोले कि ब्राह्मण अपने अच्छे कामों की वजह से इस धरती पर दो बार पैदा होता है। ब्राह्मणों को अपने पूर्व जन्म में किए सभी कामों का फल अगले जन्म में मिलता है।

हालांकि इतना बोलने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि मैं संवैधानिक पद पर होने की वजह से साफ तौर पर अपनी राय नहीं रख सकता हूं, पर हां इतना जरूर कहना चाहता हूं कि अब समय है कि ब्राह्मणों को मंथन करना चाहिए।

अपनी बातों को मजबूती देने के लिए जज ने कुछ तर्क भी बताए। उन्होंने 10 प्रतिशत आरक्षण का जिक्र किया और कहा अगर ब्राह्मण रसोइए का बेटा यदि नॉन क्रीमीलेयर में है तो उसे आरक्षण का नहीं मिलता, लेकिन एक लकड़ी व्यापारी का बेटा जो अगर ओबीसी है और वह नॉन क्रीमीलेयर में है तो उसे आरक्षण आसानी से मिल जाएगा।

आंदोलन छेड़ने के साथ जज ने ब्राह्मणों से अपील की कि वह जातिगत आरक्षण के खिलाफ आवाज उठाएं और आर्थिक आरक्षण के लिए अपनी लड़ाई तेज कर दें।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago