यात्रा

होटल बुकिंग कराने से पहले जरा ध्यान रखें ये बातें, मिलेगा फायदा

अगर आप अपने शहर से बाहर कहीं जाकर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो होटल बुकिंग से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन चीजों का ध्यान रखने से आप की जेब पर ज्यादा भार नहीं पडेगा और किसी तरह की परेशानी भी नहीं आएगी। जानें,कौनसी है वो टिप्स-

ऑनलाइन बुकिंग से पहले करें बात

आज के डिजिटल जमाने में देश विदेश की सभी होटले ऑनलाइन कनेक्ट हो चुकी हैं। लेकिन कोई जरूरी नहीं है कि ऑनलाइन तरीके से होटल की सस्ती बुकिंग हो पाए इसलिए बु​क करवाने से पहले संबंधित होटल में फोन कर रेट पता कर लेनी चाहिए।

नया होटल कराएं बुक

जहां घूमने जा रहे हैं वहां किसी नए खुले हुए होटल का पता करें। नए होटलों में सस्ती रेट के ओपनिंग आफर चल रहे होते हैं जिससे आपको पैसों में छूट मिल जाएगी।

एयर टिकट के साथ बुकिंग

ज्यादातर बेवसाइट एयर टिकट बुकिंग के साथ होटल बुकिंग का आफर भी देती हैं। इसलिए इन दोनों की बुकिंग अलग कराने के बजाय एक साथ कराए तो बेहतर रहेगा।

Read More: एक अनोखा होटल जो हर साल केवल 5 महीनों के लिए बनाया जाता है…

बुकिंग की टाइमिंग

बुकिंग काफी दिन पहले करा लेनी चाहिए जिससे सस्ते में ही आपको रूम मिल जाएंगे। इसके अलावा आफ सीजन में भी रूम सस्ते मिलते हैं इसलिए टाइमिंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पता करें लोकेशन

किसी होटल में बुकिंग से पहले आनलाइन उसकी लोकेशन जरूर जांच कर लेनी चाहिए।आपकी होटल से एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन या बस स्टैण्ड कितनी दूर है ये आपको पहले से पता होना चाहिए अन्यथा वापसी में लेट होने पर दिक्कतें आ सकती हैं।

लंच व ब्रेकफास्ट

कई बार होटल बुकिंग करवाने पर साथ में लंच या ब्रेकफास्ट भी दिया जाता है। ऐसी स्थिति में इस चीज का पता कर लेना चाहिए जिससे आपको अलग से पैसा खर्च नहीं करना पडेगा और पैसे की बचत हो जाएगी।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago