टीवी

कौन बनेगा करोड़पति : KBC 12 का रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, जानिये पूरी डिटेल

टीवी जगत का अब तक का सबसे मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार पुन: शुरू होने जा रहा है और 9 मई शनिवार से केबीसी के 12 वें सीजन के लिए सोनी टीवी चैनल पर रात 9 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होेंगे जो 22 मई तक चलेंगे। जानिये इस बारे मे पूरी डिटेल-

अमिताभ बच्चन ही करेंगे होस्ट

केबीसी 12 शो को इस बार भी खुद अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। इस मामले में सोनी टीवी ने जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में अमिताभ एक कविता सुनाते हुए ​देखे जा रहे हैं। सोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि सपने पे ना रोक लग सकती है और ना ही ब्रेक।

Read More: इस कंपनी ने लॉन्च किया वर्क फ्रॉम होम प्लान, रोज मिलेगा इतना डाटा

केबीसी में शामिल होने की यह है प्रक्रिया

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में भाग लेकर करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको प्रक्रिया जान लेनी चाहिए। इस शो में भाग लेने के लिए सोनी टीवी चैनल पर शनिवार 9 मई से रात 9 बजे रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो रहे हैं जो 22 मई तक चलेंगे। इस दौरान अ​मिताभ रोज रात 9 बजे एक सवाल दर्शकों से पूछा करेंगे और इस सवाल का सही जवाब आपको एसएमएस या सोनीलिव एप के ​जरिये भेजना है। इस तरह सभी प्रक्रियाएं सफल होने के बाद अंत में केबीसी 12 में चयन हो सकता है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के आरोप पर अमिताभ ने दिया जवाब

गौरतलब है कि अभी हाल ही में अमिताभ पर केबीसी की शूटिंग करने के कारण उन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के आरोप लगे थे जिसके बाद बिग बी ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सभी आवश्यक उपायों के साथ ही इसकी शूटिंग की है और कहा कि शाम 6 बजे काम को शुरू किया गया और कुछ देर बाद खत्म भी कर लिया गया।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago