गरम मसाला

‘कसौटी…’ के प्रजेंट ड्रामे पर विवाद, दर्शक बोले एकता ने बना रखा है शादी और प्यार को मजाक

एकता कपूर टीवी की दुनिया में क्रांति लाने के लिए पहचानी जाती है। उनके सीरियल्स के ड्रामे उस लेवल के होते हैं कि दर्शक घर पर बैठे बैठे ही किरदार के साथ रोने हंसने रोने लगते हैं। ‘कहानी घर घर की’, ‘सास भी कभी बहू थी’ जैसे सीरियल्स का भी एक दौर था लेकिन समय के साथ अब दर्शक थोड़े एडवांस हो गए हैं लेकिन लगता है एकता समय के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती। वे अब भी अपने सीरियल्स में पुराने ड्रामे को नए अंदाज में परोस रही हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों उनके रीमेक शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के साथ हो रहा है। शो में इन दिनों मिस्टर बजाज और प्रेरणा की शादी का ड्रामा चल रहा है।

पिछले शो की तरह रीमेक में भी प्रेरणा, बजाज के आगे झुक गई है और अनुराग को छोड़कर शादी करने के लिए तैयार हो गई है। इस ड्रामे की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जारी हो चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को शो का यह करंट ट्रैक बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है और वे इसे लेकर एकता कपूर से अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं।

दर्शकों का कहना है कि प्रेरणा को मजबूती के साथ मिस्टर बजाज को दो टूक जवाब देना चाहिए था। यह ट्रैक रिग्रेसिव है। एकता ने शादी और प्यार को मजाक बना कर रख दिया है।

दर्शकों का कहना है कि एकता अब भी दकियानूसी बातों को प्रमोट कर रही हैं। साथ ही लोग शो के स्क्रिप्ट राइटर्स को भी भला बुरा कह रहे हैं।

गौरतलब है कि ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में जबरदस्त मेलोड्रामा देखने को मिलने वाला है। जिस दौरान प्रेरणा मिस्टर बजाज के साथ मंडप पर बैठी होगी वहां अनुराग पहुंच जाएगा। वो प्रेरणा और मिस्टर बजाज को साथ में देख पूरी तरह से टूट जाता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago