गरम मसाला

करीना ने बोला मेरा पहला क्रश थे राहुल रॉय और राहुल की ऐसी फोटोज हो गईं वायरल

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन करीना कपूर खान इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर जज नज़र आ रही हैं। ज़ाहिर मीडिया का ध्यान अक्सर उनके फोटोज और कमेंट्स पर रहता है। पिछले दिनों करीना ने शो के दौरान कहा था कि उनका पहला क्रश सैफ अली खानी नहीं बल्कि राहुल रॉय थे। जब ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी तो उन्हें राहुल इतने पसंद आए थे कि उन्होंने यह फिल्म करीब नौ बार देखी थी। करीना ने जब यह स्टेटमेंट दिया तो सब जगह इसकी चर्चा होने लगी। करीना के इस कमेंट के बाद सभी का ध्यान राहुल रॉय पर चला गया और लोग उनके बारे में सर्च करने लगे।

लेकिन ‘आशिकी’ के बाद हर युवा के आइडल बने राहुल अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं और उनका प्रजेंट लुक चौंकाने वाला है। इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल रॉय का उम्रदराज लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वे बढ़ी हुई दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। उनके जवानी और वर्तमान लुक में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा है, जिसे लेकर यूजर्स मीम्स भी क्रिएट करने लगे हैं।

करीना के कमेंट पर क्या कहा राहुल ने

वहीं जब यह खबर राहुल के पास पहुंची की वे करीना के पहले क्रश थे तो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर इस बात का जिक्र करते हुए लिखा, ‘आई एम स्पीचलेस’।

आपको बता दें कि 1990 में आई इस फिल्म को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। इस रोमांटिक ड्रामें में राहुल रॉय को सभी ने काफी पसंद किया था और उनका हेयर स्टाइल काफी फेमस हुआ था। लेकिन पहली फिल्म की सफलता उनके कॅरियर में आगे काम नहीं आई और वे धीरे धीरे फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। फिल्म में उनके अपोजिट अनु अग्रवाल थीं।

उधर, अनु की बात करें तो उनका वर्तमान लुक भी अब काफी बदल चुका है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago