टीवी

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में हुई दोस्ती, इस शो में आएंगे साथ नज़र

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा जल्द ही छोटे परदे पर लौटने वाले हैं। पिछले कुछ समय से कपिल काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनके फेमस शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के बंद होने के बाद उन्होंने अपना नया शो फैमिली टाइम विद कपिल शुरू किया था, लेकिन लगातार बिगड़ती सेहत और आए दिन कैंसल हो रहे शूट्स के चलते वो शो भी बंद हो गया था।

इस नए शो में कॉमेडी का नया तड़का तो होगा ही, लेकिन उससे भी खास बात यह है कि इसके ज़रिए एक बार फिर से कपिल शर्मा और एक्टर सुनील ग्रोवर साथ आने वाले हैं। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर से लड़ाई के बाद कपिल शर्मा शो की टीआरपी भी काफी कम हो गई थी और कई नए एक्सपीरिमेंट करने के बाद भी ये शो लम्बे समय तक नहीं टिक सका था।

kapil and sunil fight

कपिल के कई बार माफी मांगने के बाद भी सुनील उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हुए थे। मगर अब दोनों के बीच फिर से दोस्ती हो चुकी है और दोनों सोनी टीवी के ही कॉमेडी शो के ज़रिए एक बार फिर से साथ नज़र आने वाले हैं। आपको बता दें कि ये कमाल किया है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने, जिनके साथ सुनील ‘भारत’ फिल्म में नज़र आने वाले हैं।

salman and sunil

दरअसल सलमान खान ही कपिल के इस नए शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में सलमान ने ही दोनों के बीच सुलह करवाई। सलमान ने ‘भारत’ के सेट पर सुनील से दोनों के बीच हुए झगड़े के बारे में विस्तार से बातचीत की और फिर पूरे मुद्दे को समझने के बाद सुनील को समझाया कि दर्शक उन दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago