गरम मसाला

फीमेल सुपरहीरो बनीं कंगना, दो बिग बजट मूवी साइन की, फीस जानकर हैरान रह जाएंगे

कंगना रानौत आजकल बॉलीवुड और मीडिया सभी के निशाने पर है मगर उनकी सफलता आसमान छू​ती नजर आ रही हैं। इसी वीकेंड कंगना और राजकुमार राव स्टारर ‘जजमेंटल है क्या’ रिलीज हुई है। उनकी इस न्यू रिलीज मूवी को भी दर्शकों और क्रिटिक्स ने पसंद किया है। कंगना की भले ही कितनी भी आलोचना हो मगर उन पर सुपरस्टार का टैग लग चुका है। साल के अंत तक उनके खाते में बड़े बजट की दो फिल्में हैं। खास बात ये है कि ये दोनों फिल्मे वीमेन सेंट्रिक मतलब उन्ही के इर्द—गिर्द घूमने वाली है। कंगना को अब इंडस्ट्री लेडी अमिताभ भी कहा जाने लगा है।

अम्मा के रोल में नजर आएंगी कंगना

‘जजमेंटल है क्या’ के बाद कंगना रानौत अब तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के रोल में नजर आएंगी। इस समय कंगना हिमाचल में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। जयललिता की ये बॉयोपिक एक बड़े बजट की फिल्म होगी। अक्टूबर तक कंगना खुद को पूरी तरह से अम्मा के रोल में ढाल लेगी। जयललिता की इस बॉयोपिक मूवी का बजट 80 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। इस फिल्म का प्रोडक्शन ‘जजमेंटल है क्या’ के को—प्रोड्यूसर शैलेश आर सिंह ही कर रहे हैं। इस मूवी में कंगना लीड रोल में होंगी। यह एक मेगा बजट फिल्म है। इसके लिए कंगना को 21 करोड़ दिए गए हैं।

साउथ के हिट कलाकार भी कंगना के साथ आएंगे नजर

जयललिता की इस बॉयोपिक में कंगना के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने—माने कलाकार भी नजर आएंगे। ये मूवी हिंदी और तमिल दो लैंग्वेज में रिलीज ​होगी। जयललिता क्योंकि साउथ ही पसंदीदा एक्ट्रेस और एक फेवरेट सीएम रह चुकी हैं इसलिए उनकी बॉयोपिक में साउथ एक्टर्स का होना स्वाभाविक है। इस मूवी को साउथ का टच देने के लिए मूवी में टॉलीवुड के कलाकार भी कंगना के साथ नजर आएंगे। कंगना 9 अगस्त को हिमाचल से मुंबई लौटेंगी उसके बाद वो इस मूवी की तैयारियों में जुटेंगी।

एक्शन मूवी में लीड रोल करेंगी कंगना

आने वाले महीनों में कंगना की झोली में सारी बिग बजट मूवीज हैं। साथ ही कंगना ने जो भी फिल्में हाल ही में साइन की हैं उनमें उनकी भूमिका स्पेशल है। पहले जिस टाइप के रोल हीरो करते थे उस तरह के सारे रोल अब हीरोइन्स कर रही हैं। कंगना को भी इसका फायदा मिला है और वो अपनी फीस को भी बड़ा बनाती जा रही हैं। जयललिता के बाद कंगना एक्शन मूवी धाकड़ में नजर आएंगी। इस मूवी में कंगना हार्डकोर एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। कंगना कहती हैं कि मर्णिकर्णिका में उनके दमदार एक्शन सीन्स के बाद उनको ये ​मूवी मिली है। कंगना कहती हैं कि लोग मुझे फीमेल सुपरहीरो के रोल में देखना चाहते हैं तो मैं वही रोल करूंगी।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago