बॉलीवुड

बिन ब्याही मां बनेंगी कल्कि कोएचलीन, बॉलीवुड की इस लिस्ट में हुई शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोएचलीन 10 जनवरी को अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। बता दें कि कल्कि मां बनने वाली है। वे जल्द ही अपने इजरायली बॉयफ्रेंड के गाय हर्शबर्ग के बच्चे को जन्म देंगी। अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा खुद कल्कि ने किया। कल्कि बीते कुछ महीने से प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के सामने आते ही चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ था। वहीं सोशल मीडिया पर भी कल्कि की प्रेग्नेंसी टॉकिंग पॉइंट बनी रहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि कल्कि शादी से पहले मां बनने जा रही है।

कल्कि ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करते हुए बेबी बर्थ और उसके नाम को लेकर कई खुलासे किये। बच्चे के जन्म से पहले ही कल्कि ने नाम भी डिसाइड कर लिया है। खबरों के मुताबिक कल्कि वॉटर बर्थ विधि से बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।

इजरायली बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की बनेंगी मां

बॉलीवुड में बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच स्टार्स के अफेयर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि का नाम इजरायली क्लासिकल पियानिस्ट गाय हर्शबर्ग से जुड़ा। पिछले कुछ समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं। जल्द ही कल्की हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनने जा रही है। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर तैयार हैं।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ हैं कल्कि

गौरतलब है कि कल्कि कोचलीन बॉलीवुड निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी है। दोनों ने तकरीबन दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी करने का फैसला लिया। मगर दोनों की शादी कुछ सालों तक ही टिक पाई। साल 2015 में दोनों आधिकारिक रुप से अलग हो गए।

ये अभिनेत्रियां भी शादी से पहले बन चुकीं हैं मां

शादी से पहले मां बनने की लिस्ट में कल्कि का नाम भी शामिल होने जा रही है। आपको बता दें कि कल्कि पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जो शादी से पहले मां बनने जा रहीं हैं। इससे पहले नेहा धूपिया, कोंकणा सेन, श्रीदेवी, नीना गुप्ता, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, एमी जैक्सन, लीजा हेडन का नाम शामिल है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago