हलचल

मोदीजी मेरे लिए पिता और आकाश के लिए पितामह : कैलाश विजयवर्गीय

प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश विजयवर्गीय के केस पर हाल ही नाराजगी जाहिर की थी। मोदी को खफा होते देख ना सिर्फ आकाश बल्कि उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय भी लाइन पर आ गए हैं। पार्टी के सुप्रीमो की नाराजगी दोनों के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है यह बात वे बहुत अच्छे से जानते हैं। यही कारण है कि अब तक अपने बेटे को फुल सपोर्ट कर रहे कैलाश के गर्म तेवर अब नरम होते दिख रहे हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में जब कैलाश से मोदी की नाराजगी पर सवाल किया गया तो उनका कहना था, ‘प्रधानमंत्री हमारे परिवार के मुखिया हैं। मेरे लिए पिता तुल्य और आकाश के लिए पितामह समान हैं। उन्होंने डांट भी दिया तो उसमें कोई बुराई नहीं। परिवार के मुखिया को यह अधिकार होता है कि वह गलती करने पर टोके, उसमें सुधार के लिए कहे। उनकी डांट से भी सुधार ही होगा।’

गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित मकान को तोड़ने की कार्रवाई नहीं रोकने से नाराज आकाश ने क्रिकेट बैट से निगम अधिकारी की पिटाई कर दी थी। दो जुलाई को दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश का नाम लिए बिना घटना की तीखे शब्दों में निंदा की थी।

जब कैलाश से पूछा गया कि आप अपने बेटे का अब तक समर्थन कर रहे थे तो इस पर उन्होंने बात को घुमाते हुए कहा, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि आकाश ने ठीक किया। मैंने तो पहले ही बताया था कि आकाश और निगमायुक्त दोनों ही कच्चे खिलाड़ी हैं। यह भी कहा था कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। घटना भले ही तात्कालिक आवेश में घटी हो, लेकिन जो गलत है, वो तो गलत ही है। उसका समर्थन नहीं किया जा सकता।’

खैर, राजनीति शायद कहते ही इसे हैं, जिसमें बयानों की उम्र ज्यादा लम्बी नहीं होती। कब कौन अपने फायदे के लिए पलट जाए कहा नहीं जा सकता।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago