ये हुआ था

कांग्रेस के अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला थी कादम्बिनी गांगुली

भारत की पहली स्नातक महिला व पहली महिला चिकित्सक कादम्बिनी गांगुली की आज 3 अक्टूबर को 100वीं पुण्यतिथि है। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला का गौरव भी प्राप्त है। कादम्बिनी गांगुली दक्षिण एशिया की ऐसी पहली महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था। उनका जन्म 18 जुलाई, 1861 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम बृजकिशोर बासु था। वह एक उदार विचारों के व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया। यही वजह रही कि उनकी बेटी कादम्बिनी ने कई क्षेत्रों में पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर जानिए कादंबिनी गान्गुली के प्रेरणादायी जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

देश की पहली महिला फिजीशियन बनीं कादम्बिनी

कादम्बिनी गांगुली ने वर्ष 1882 में ‘कोलकाता विश्वविद्यालय’ से बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। यहीं से उन्होंने वर्ष 1886 में चिकित्सा शास्त्र की डिग्री हासिल की और देश की पहली महिला चिकित्सक बन गईं। इसके बाद गांगुली आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गई और ग्लासगो और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से चिकित्सा की उच्च डिग्रियां हासिल की और फिर वापस स्वदेश लौट आई। कादम्बिनी के रूप में 19वीं सदी में ही भारत को पहली महिला डॉक्टर मिल गई थी। कोयला खदानों में काम करने वाली महिलाओं की लचर स्थिति देखकर उन्‍हें काफी धक्‍का लगा। उन्‍होंने इन महिलाओं के विकास के लिए बहुत काम किया।

कादम्बिनी गांगुली का विवाह ब्रह्म समाज के नेता द्वारकानाथ गंगोपाध्याय से हुआ था। ब्रह्म समाज का उद्देश्य था भारत में सामाजिक कुरीतियों को दूर करना व महिलाओं का उत्थान प्रमुख कार्यों में था। द्वारकानाथ भी महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए लिए प्रयासरत थे। उन्हें इसमें कादम्बिनी का बहुत सहयोग मिला। उन्होंने बालिकाओं के विद्यालय में गृह उद्योग स्थापित करने के कार्य को बढ़ावा दिया। कादम्बिनी में देशभक्ति की भावना का संचार बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से हुआ।

कांग्रेस के इतिहास में भाषण देने वाली पहली महिला

महिला चिकित्सक कादम्बिनी गांगुली ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्ष 1889 के मद्रास अधिवेशन में भाग लिया व कांग्रेस के इतिहास में वह भाषण देने वाली पहली महिला बनीं। वर्ष 1906 के कोलकाता कांग्रेस अधिवेशन के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन की अध्यक्षता भी कादम्बिनी ने ही की थी। उस समय के विख्यात अमेरिकी इतिहासकार डेविड ने लिखा है कि ‘कादम्बिनी अपने समय की सबसे निपुण और मुक्त ख्याल वाली औरत थीं। उनके हिसाब से रिश्ते आपसी प्रेम, संवेदनशीलता और समझ-बूझ पर बनते है जो कि उस वक्त के लिए सबसे असामान्य बात थी।’

कादम्बिनी गांगुली का निधन

भारत की विद्वान महिला व पहली महिला चिकित्सक कादम्बिनी गांगुली का निधन 63 वर्ष की उम्र में 3 अक्‍टूबर, 1923 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हो गया।

Read: क्रांतिकारी वीरांगना मातंगिनी हाजरा स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए पहनती थी खादी के कपड़े

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago